JEE मेन दूसरे सत्र का परीक्षा परिणाम जारी, इस तरह से चेक करें अपना स्कोरकार्ड
क्या है खबर?
इंजीनियरिंग करने का सपना देख रहे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। सोमवार की शाम को राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन 2026 के दूसरे सत्र का परिणाम घोषित कर दिया है। सोमवार सुबह परीक्षा की अंतिम उत्तर-पुस्तिका जारी होने के बाद कयास लग रहे थे कि परिणाम शाम को या अगले दिन आ सकता है। परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर JEE Main 2026 का स्कोरकार्ड देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा
छात्र कैसे डाउनलोड कर सकते हैं अपना स्कोरकार्ड?
छात्रों को अपना परीक्षा परिणाम चेक करने और स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। यह प्रक्रिया काफी सरल है। वेबसाइट पर जाने के बाद 'JEE Main 2026 Session 2 Scorecard' का विकल्प दिखेगा, जिसके लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि या फिर पासवर्ड दर्ज करना होगा। आपका स्कोरकार्ड तुरंत दिखाई देने लगेगा। इसको डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।
परिणाम
26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किए
JEE मेन परीक्षा अप्रैल में 2,4,5,6,7 और 8 तारीख को हुई थी, जिसमें प्रथम पेपर BE-B.Tech के लिए देश-विदेश से 11.10 लाख उम्मीदवारों ने अपना आवेदन किया था। इस बार परीक्षा में 93 उपस्थिति दर्ज की गई थी, जिससे पता चलता है कि छात्र परीक्षा को लेकर गंभीर थे। सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए NTA ने आधार ऑथेंटिकेशन भी रखा था, जो 97 प्रतिशत सही रहा। JEE मेन 2026 सत्र 2 परिणाम में 26 उम्मीदवार 100 परसेंटाइल पाएं हैं।
जानकारी
JEE एडवांस में 23 अप्रैल से पंजीकरण
JEE मेन परीक्षा पास करने वाले 2.50 लाख छात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में प्रवेश के लिए JEE एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। इसके पंजीकरण 23 अप्रैल से 2 मई 2026 तक होगा। JEE एडवांस्ड 2026 परीक्षा 17 मई को होगी।