NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / NCERT ने बदला 12वीं का राजनीति और इतिहास का पाठ्यक्रम, मुगलों समेत कई पाठ हटाए गए
    करियर

    NCERT ने बदला 12वीं का राजनीति और इतिहास का पाठ्यक्रम, मुगलों समेत कई पाठ हटाए गए

    NCERT ने बदला 12वीं का राजनीति और इतिहास का पाठ्यक्रम, मुगलों समेत कई पाठ हटाए गए
    लेखन राशि
    Apr 03, 2023, 04:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    NCERT ने बदला 12वीं का राजनीति और इतिहास का पाठ्यक्रम, मुगलों समेत कई पाठ हटाए गए
    NCERT ने 12वीं का पाठ्यक्रम बदला (तस्वीरः ट्विटर@syedurahman)

    12वीं के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 12वीं की किताबों में बदलाव किया है। NCERT ने इतिहास और राजनीति विज्ञान की किताबों का पाठ्यक्रम बदला है। इन किताबों से कई टॉपिक और पाठों को हटा दिया गया है। NCERT का परिवर्तित पाठ्यक्रम उत्तर प्रदेश बोर्ड सहित उन राज्य बोर्ड पर लागू होगा, जो NCERT पाठ्यक्रम का पालन करते हैं। नया पाठ्यक्रम शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से लागू किया जाएगा।

    इतिहास से हटाए गए ये टॉपिक 

    'भारतीय इतिहास के विषय भाग 2' की किताब से 16वीं और 17वीं शताब्दी के मुगल शासक और उनका साम्राज्य, अकबरनामा (अकबर के शासनकाल का आधिकारिक इतिहास) और मुगल सम्राट शाहजहां का इतिहास हटा दिया गया है। इसके अलावा पांडुलिपियों की रचना, रंग चित्रण, आदर्श राज्य, राजधानियां और दरबार, शाही परिवार, मुगल अभिजात और शाही नौकरशाही जैसे टॉपिक भी अब छात्रों को नहीं पढ़ने होंगे। औपचारिक धर्म पर सवाल उठाने वाले प्वाइंट्स को भी पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है।

    राजनीति विज्ञान की किताब से हटाए गए ये पाठ

    NCERT ने नागरिक शास्त्र की किताब से विश्व राजनीति के अमेरिकी आधिपत्य और शीत युद्ध काल सहित कई अध्यायों को हटाया है। कक्षा 12 की 'स्वतंत्रता के बाद से भारत में राजनीति' की पाठ्यपुस्तक में अब लोकप्रिय आंदोलनों का उदय और एकदलीय प्रभुत्व का युग पाठ शामिल नहीं होंगे। इन पाठों में कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी, भारतीय जनसंघ और स्वतंत्र पार्टी के प्रभुत्व के बारे में जानकारी दी गई थी, जिन्हें अब हटा दिया गया है।

    10वीं और 11वीं की किताबों में भी हुए बदलाव

    कक्षा 10 की 'लोकतांत्रिक राजनीति 2' किताब से लोकतंत्र और विविधता, लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन और लोकतंत्र की चुनौतियां सहित कुछ अध्यायों को हटाया गया है। इसके अलावा कक्षा 11 की पाठ्यपुस्तक से विश्व इतिहास में सेंट्रल इस्लामिक लैंड, संस्कृतियों का टकराव और औद्योगिक क्रांति जैसे अध्याय अब छात्रों को नहीं पढ़ने होंगे। बदले हुए पाठ्यक्रम के बाद अब छात्रों को केवल नई जानकारियां याद करनी होंगी। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए नवीन पाठ्यक्रम देख सकते हैं।

    हिंदी में भी हुआ बदलाव

    हिंदी विषय की पुस्तकों में भी बदलाव किया गया है। 12वीं की 'हिंदी आरोह भाग 2' से फिकाक गोरखपुरी की गजल और 'अंतरा भाग 2' से सूर्यकांत त्रिपाठी के 'गीत गाने दो मुझे', विष्णु खरे के 'एक काम और सत्य' और चार्ली चैपलिन पाठों को हटाया गया है। NCERT किताबों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अंतर्गत गुणवत्ता पूरक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए अपडेट किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को आज की जरूरत के हिसाब से जानकारियां मिलें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    NCERT
    मुगल साम्राज्य

    NCERT

    उत्तर प्रदेश: मदरसों में अब गणित, अंग्रेजी और विज्ञान की पढ़ाई अनिवार्य होगी उत्तर प्रदेश
    UPSC में 2 नंबर से चूकने वाला अक्षत 23 साल की उम्र में कैसे बना IAS? UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    NCERT में प्रोफेसर और लाइब्रेरियन सहित कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    NCERT ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना टाली, जानें वजह स्कॉलरशिप

    मुगल साम्राज्य

    शहरों के नाम बदलने पर अमित शाह बोले- मुगल विरासत को हटाने की कोशिश नहीं अमित शाह
    बेहद खूबसूरत हैं श्रीनगर के ये पांच पर्यटन स्थल, मन मोह लेती है यहां की सुदंरता जम्मू-कश्मीर
    #NewsBytesExplainer: गांधी, गोडसे और मुगल, NCERT की किताबों से क्या-क्या हटाया गया है? महात्मा गांधी

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023