NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / MPPSC ने जारी किया राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, इतने अभ्यर्थी हुए सफल
    अगली खबर
    MPPSC ने जारी किया राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, इतने अभ्यर्थी हुए सफल
    MPPSC ने जारी किया राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

    MPPSC ने जारी किया राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, इतने अभ्यर्थी हुए सफल

    लेखन राशि
    Jan 18, 2024
    05:52 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आज (18 जनवरी) जारी कर दिया है।

    इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नतीजे देख सकते हैं।

    आयोग ने पास होने पर उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ ही अलग-अलग श्रेणियों के लिए कट-ऑफ सूची भी जारी की है।

    प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, इसके बाद इंटरव्यू का चरण आयोजित होगा।

    कट-ऑफ

    क्या रही कट-ऑफ?

    प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में अनारक्षित वर्ग के लिए कट-ऑफ 162 अंक रही।

    अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए कट-ऑफ 150 और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए कट-ऑफ 142 अंक रही।

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के महिला, पुरुष और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 158 अंक रही।

    वहीं, EWS की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम कट-ऑफ 156 अंक रही। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 114 से 142 अंक के बीच रही।

    परीक्षा

    कितने अभ्यर्थी हुए सफल?

    राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 52 जिला मुख्यालयों में 17 दिसंबर, 2023 को किया गया था।

    सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पहले सत्र में सामान्य अध्ययन और दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक दूसरे सत्र में सामान्य अभिरूचि परीक्षण का पेपर हुआ था।

    इस परीक्षा लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, इसमें से कुल 5,589 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब उत्तीर्ण अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे।

    पद

    कितने पद भरे जाएंगे?

    भर्ती अभियान के तहत 229 पद भरे जाएंगे, इसमें सहकारिता निरीक्षक के 122, डिप्टी कलेक्टर के 27, DSP के 22, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के 17 पद शामिल हैं।

    अपर सहायक विकास आयुक्त के 17, विकास खंड अधिकारी के 16, नायब तहसीलदार और एक्साइज सब-इंस्पेक्टर के 3-3 पद भरे जाएंगे।

    कुल 72 पद अनारक्षित हैं, SC वर्ग के लिए 36, ST वर्ग के लिए 44, OBC वर्ग के लिए 55 और EWS वर्ग के लिए 22 पद आरक्षित हैं।

    परिणाम

    कैसे देखें परिणाम?

    राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    वहां 'व्हाट्स न्यू पेज' पर क्लिक करें, इसके बाद परिणाम लिंक खोलें। इसके बाद एक PDF खुलेगा, इसमें चयनित छात्रों के रोल नंबर शामिल हैं।

    उम्मीदवार इसकी मदद से अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। मुख्य परीक्षा मार्च में होने की संभावना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
    परीक्षा परिणाम

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान ने की भारतीय प्रतिनिधिमंडल का कार्यक्रम रद्द करने की कोशिश, मलेशिया ने अनुरोध ठुकराया मलेशिया
    रश्मिका मंदाना खराब अभिनय के लिए होने वाली ट्रोलिंग पर बोलीं- इंसान हूं, बुरा लगता है रश्मिका मंदाना
    दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए ली-जे म्यांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई दक्षिण कोरिया
    अंतरिक्ष में किन-किन पौधों को उगाया जा चुका है? जानिए यहां अंतरिक्ष

    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग

    मध्य प्रदेश: राज्य सेवा परीक्षा के लिए दोबारा शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें योग्यता मध्य प्रदेश
    MPPSC: मध्य प्रदेश राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड मध्य प्रदेश
    MPSC Civil Judge: सब्जी बेचने वाले की बेटी बनी जज, पढ़िए अंकिता की सफलता की कहानी मध्य प्रदेश
    MPPSC 2021: मध्य प्रदेश राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित मध्य प्रदेश

    परीक्षा परिणाम

    झारखंड: 12वीं आर्ट्स और वाणिज्य संकाय की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक झारखंड एकेडमिक काउंसिल
    राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    जून के दूसरे सप्ताह तक जारी होगा NEET परीक्षा का परिणाम NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    UPSC ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, 14,624 उम्मीदवार हुए पास UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025