NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / उत्तर प्रदेश: मिलिए अयान गुप्ता से, 10 साल की उम्र में ही पास कर ली 10वीं
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: मिलिए अयान गुप्ता से, 10 साल की उम्र में ही पास कर ली 10वीं
    10 साल की उम्र में 10वीं पास करने वाले अयान गुप्ता (तस्वीरः ट्विटर@kapilnetwork10)

    उत्तर प्रदेश: मिलिए अयान गुप्ता से, 10 साल की उम्र में ही पास कर ली 10वीं

    लेखन राशि
    Apr 27, 2023
    12:16 pm

    क्या है खबर?

    'आसमान छूने के लिए उम्र नहीं, हौंसला और जज्बा बड़ा होना चाहिए', उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले अयान गुप्ता ने ये बात साबित कर दिखाई है।

    अयान ने सिर्फ 10 साल की उम्र में ही 10वीं की परीक्षा पास कर ली।

    25 अप्रैल को घोषित हुए उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं के परीक्षा परिणाम में अयान ने उत्कृष्ठ अंक हासिल किए हैं।

    अयान की उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

    परिवार

    परीक्षा में कितने अंक मिले?

    अयान ने 76.67 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास की है। उन्होंने हिंदी में 73, अंग्रेजी में 74, गणित में 82, विज्ञान में 83, सामाजिक विज्ञान में 78 और कंप्यूटर में 70 अंक हासिल किए हैं।

    अयान शुरुआत से गणित में काफी अच्छा रहे हैं। उन्हें गणित के कठिन से कठिन फॉर्मूले जल्दी याद हो जाते हैं।

    हालांकि, हिंदी में वे कमजोर थे। हिंदी की तैयारी के लिए अयान को अच्छी कोचिंग दिलवाई गई।

    घर

    स्कूल नहीं गए अयान, घर से ही की पढ़ाई

    2020 में जब कोरोना वायरस के कारण स्कूल बंद हो गए, उस समय अयान ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर वैली स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ाई करते थे।

    स्कूल बंद होने के बाद उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। लॉकडाउन में जब ऑनलाइन पढ़ाया गया तो अयान ने बेहतर प्रदर्शन किया।

    इसके बाद उनके माता-पिता ने तय किया कि अयान को घर पर ही अच्छे से क्लास दिलवाई जाए। इसके बाद अयान को 9वीं तक घर ही शिक्षा दिलवाई गई।

    गणित

    2022 में लिया स्कूल में दाखिला

    लॉकडाउन खत्म होने के बाद अयान को CBSE स्कूल में दाखिला दिलाने की कोशिश की गई, लेकिन कम उम्र की वजह से किसी स्कूल ने प्रवेश नहीं दिया।

    इसके बाद उन्हें बुलंदशहर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में दाखिला दिलवाया गया।

    अयान स्कूल में केवल परीक्षा देने जाते थे और घर पर ही सारी पढ़ाई ऑनलाइन करते थे।

    घर से पढ़ाई के दौरान अयान के टेस्ट लिए जाते थे। इनमें उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहता था।

    स्कूल

    अगर स्कूल में पढ़ते तो चौथी ही पास कर पाते अयान

    अयान अगर उम्र और स्कूल में पढ़ाई के हिसाब से परीक्षा देते तो इस बार कक्षा 4 ही पास कर पाते।

    उत्तर प्रदेश बोर्ड के नियमों के मुताबिक, हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी की उम्र कम से कम 14 साल होनी चाहिए।

    अयान के स्कूल के प्राचार्य ने उन्हें बोर्ड परीक्षा में शामिल कराने के लिए शिक्षा विभाग से विशेष अनुमति दिलवाई।

    अयान ने बताया कि वह पहले घबराए हुए थे, लेकिन उन्होंने सारी परीक्षा अच्छे से दीं।

    पिता

    CA हैं अयान के पिता

    अयान ग्रेटर नोएडा के सन कोर्ट जेपी ग्रींस सोसाइटी के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम मनोज गुप्ता है।

    मनोज चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। उन्होंने बताया, "अयान बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल था। उसे पुस्तकों की अधिकतर चीजें याद रहती थीं। हमने उसे घर से पढ़ाई करवाई। स्कूल के प्राचार्य चंदप्रकाश अग्रवाल ने अयान को बोर्ड परीक्षा दिलाने में मदद की।"

    मां सविता ने अयान को तीसरी से लेकर 8वीं तक की शिक्षा घर पर ही दी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)
    परीक्षा परिणाम
    बोर्ड परीक्षाएं

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या अतीक अहमद
    अतीक अहमद हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ और कौन हैं गिरफ्तार किए गए आरोपी? अतीक अहमद
    अतीक अहमद हत्याकांड: विपक्ष ने की योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग, जानिये किसने कहा  अतीक अहमद
    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कुत्तों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर किया हमला, मौत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)

    उत्तर प्रदेश: फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, स्कूल करेंगे डाउनलोड उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें उत्तर प्रदेश
    UP Board: पेपर लीक के कारण 24 जिलों में रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा उत्तर प्रदेश

    परीक्षा परिणाम

    SSC CHSL 2020-21 परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां से देखें अपना रिजल्ट सरकारी नौकरी
    UPSESSB: उत्तर प्रदेश PGT के नतीजे घोषित, कॉलेज चुनने के लिए लिंक भी हुआ एक्टिव उत्तर प्रदेश
    UPSC प्रारंभिक (प्री) परीक्षा के नतीजे घोषित, यहां से करें चेक UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    NEET UG 2021 का परिणाम घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक NEET

    बोर्ड परीक्षाएं

    बार-बार भूल जाते हैं गणित और फिजिक्स के फॉर्मूले? इन तकनीकों से करें याद परीक्षा तैयारी
    मध्य प्रदेश बोर्ड: 12वीं के छात्र कम समय में ऐसे करें जीव विज्ञान परीक्षा की तैयारी मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश बोर्ड: 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, नकल रोकने पुख्ता इंतजाम मध्य प्रदेश
    बोर्ड परीक्षा में कैसे पाएं अच्छे अंक? जानिए पेपर हल करने का सही तरीका परीक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025