NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / 12वीं पास वालों के लिए निकली बंपर भर्ती, जानें कब से शुरु होंगे आवेदन
    करियर

    12वीं पास वालों के लिए निकली बंपर भर्ती, जानें कब से शुरु होंगे आवेदन

    12वीं पास वालों के लिए निकली बंपर भर्ती, जानें कब से शुरु होंगे आवेदन
    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 11, 2019, 01:53 pm 1 मिनट में पढ़ें
    12वीं पास वालों के लिए निकली बंपर भर्ती, जानें कब से शुरु होंगे आवेदन

    अगर आप 12वीं पास हैं, तो आपके लिए ये खबर पढ़ना बहुत जरुरी है। महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) ने विद्यूत सहायक और उपकेंद्र सहायक के कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अऩ्य माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। MSEDCL भर्ती 2019 की अधिक जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन तिथि आदि के लिए ये लेख जरुर पढ़ें।

    26 जुलाई कर करें आवेदन

    MSEDCL भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई, 2019 से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई, 2019 है। MSEDCL ने कुल 7,000 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें से उपकेंद्र सहायक के लिए 2,000 पद और विद्यूत सहायक के लिए 5,000 पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। भर्ती परीक्षा जुलाई से अगस्त, 2019 के बीच आयोजित होगी। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

    क्या होनी चाहिए पात्रता

    किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहल एक बार मांगी गई पात्रता को जांच लें। जिन उम्मीदवारों ने नेशनल ट्रेनिंग ऑफ बिजनेस स्टोरीज में सर्टिफिकेट/इलेक्ट्रिकल सेंटर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सर्टिफिकेट/वायरमैन या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में दो साल का डिप्लोमा प्राप्त करने के साथ-साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो, वे इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। इसके साथ उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नीचे दि गई लिंक से अधिसूचना पढ़ें।

    कैसे करें आवेदन

    आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mahadiscom.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर इस भर्ती के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें। अब आपको ऑनलाइन आवेदन करने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करना है, जो 13 जुलाई को एक्टिवेट होगी। इसके बाद मांगे जा रहे विवरण दर्ज करके आपको आवेदन करना होगा। आवेदन सबमिट करने से पहले एक बार मांगी गई पात्रता को भी जांच लें।

    आधिकारिक अधिसूचना यहां से प्राप्त करें

    भर्ती की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या आप हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके अधिसूचना देख सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।उपकेंद्र के लिए यहां क्लिक करें। विद्यूत सहायक के लिए यहां क्लिक करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा
    नौकरियां

    शिक्षा

    UP Board: 9वीं और 10वीं क्लास के लिए आज से शुरु हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश
    आज का इतिहास: 11 जुलाई को मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस, जानें इतिहास करियर
    जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा 1,42,400 रुपये तक वेतन, जानें विवरण उत्तराखंड
    अब भिखारियों को मिलेगा इज्जत की रोटी खाने का मौका, दी जाएगी नौकरी लखनऊ

    नौकरियां

    सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, पुलिस के लाखों पदों पर जल्द निकल सकती है नौकरियां शिक्षा
    ITI डिप्लोमा वालों के लिए निकली भर्ती, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया शिक्षा
    यहां निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    BSF Recruitment 2019: असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण शिक्षा

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023