NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 29 अप्रैल को होता है आशीष नेहरा का जन्मदिन, जानें आज का इतिहास
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 29 अप्रैल को होता है आशीष नेहरा का जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

    आज का इतिहास: 29 अप्रैल को होता है आशीष नेहरा का जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 29, 2019
    10:55 am

    क्या है खबर?

    क्रिकेट पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय है।

    क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसी हस्तियां हैं, जिनका नाम इतिहास में दर्ज है।

    जहां सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान माने जाते हैं। वहीं कई अन्य क्रिकेटरों ने भी क्रिकेट में अपना काफी नाम बनाया है। उन में से एक नाम आशीष नेहरा का भी है।

    आज यानी 29 अप्रैल, 1973 को आशीष नेहरा का जन्म हुआ था।

    आज हम उनके बारे में काफी कुछ जानेंगे साथ ही कई अन्य घटनाएं भी जानेंगे।

    जन्म

    आज के दिन हुआ था आशीष नेहरा का जन्म

    भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी आशीष दीवनसिंह नेहरा का जन्म 29 अप्रैल, 1979 को हुआ था।

    खिलाड़ी नेहरा को क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में जाना जाता है।

    इसके साथ ही आशीष नेहरा गेंद को दोनों तरफ से स्विंग करने की क्षमता भी रखते हैं।

    रवि शास्त्री ने आशीष नेहरा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक कहा था।

    नेहरा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने की शुरुआत सन 1997-98 के सीजन में दिल्ली से की थी।

    उपलब्धियां

    करियर की उपलब्धियां

    नेहरा ने सन 1999 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था।

    नेहरा को सन 2003 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में छह विकेट लेने के लिए जाना जाता है।

    भारतीय गेंदबाज का वर्ल्ड कप के इतिहास में यह बेस्ट परफॉरमेंस कहा जाता है।

    इतना ही नहीं इन्होंने सन 2005 में श्रीलंका के खिलाफ भी छह विकेट लिए थे।

    आशीष नेहरा ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन 2017 में सन्यास लिया था।

    प्रमुख घटनाएं

    आज की कुछ प्रमुख घटनाएं

    पाकिस्तान के अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग ने अपने सातवें रॉकेट का 29 अप्रैल, 1965 को सफल प्रक्षेपण किया था।

    अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने 29 अप्रैल, 1978 को अफगानिस्तान पर कब्जा करने की घोषणा की थी।

    बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक को 29 अप्रैल, 1999 को जापानी संसद में मंजूर दी गई थी।

    ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद 29 अप्रैल, 2008 को एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुँचे थे।

    जानकारी

    दिल्ली में लाल किले की नींव आज रखी गई

    दिल्ली में लाल किले की नींव 29 अप्रैल, 1639 को रखी गई। ताइवान पर चीन के मिंग वंश ने 29 अप्रैल, 1661 को कब्जा किया। जापान की सेना ने 29 अप्रैल, 1945 को रंगून छोड़ा। पाकिस्तान ने 29 अप्रैल, 2006 को हत्फ़-6 का परीक्षण किया।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    भारतीय तबला खिलाड़ी अल्ला राखा का जन्म 29 अप्रैल, 1919 को हुआ था।

    पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के भारतीय कंडक्टर जुबिन मेहता का जन्म 29 अप्रैल, 1936 को हुआ था।

    एक राजनेता के रूप में भारत के दसवीं लोकसभा, ग्यारहवीं लोकसभा, बारहवीं लोकसभा, तेरहवीं लोकसभा और पंद्रहवीं लोकसभा सांसद के सदस्य रह चुके ई. अहमद का जन्म 29 अप्रैल, 1938 को हुआ था।

    टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी का 1970 जन्म 29 अप्रैल, 1970 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश के एक प्रमुख शासक इल्तुतमिश का निधन 29 अप्रैल, 1236 को हुआ था।

    हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का निधन 29 अप्रैल, 1960 को हुआ था।

    भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का निधन 29 अप्रैल, 1979 को हुआ था।

    भारतीय रिज़र्व बैंक के सत्रहवें गवर्नर आर. एन. मल्होत्रा का निधन 29 अप्रैल, 1997 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शिक्षा

    आज का इतिहास: जानें 22 अप्रैल का इतिहास, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    DU Admission 2019: इस साल नहीं करा पाएंगे बार-बार एडमिशन कैंसिल, मिलेंगे इतने मौके DU पाठ्यक्रम
    #EarthDay: आज के दिन ही क्यों मनाया जाता है अर्थ डे, जानिए कुछ दिलचस्प बातें करियर
    PGI Recruitment 2019: स्टाफ नर्स, लेबोरेटरी टेक्नीशियन समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025