
आज का इतिहास: 25 जून को हुआ था माइकल जैक्सन का निधन, जानें इतिहास
क्या है खबर?
अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।
इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है।
25 जून के इतिहास में ऐसी कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरुरी है। उसमें से एक है कि आज माइकल जैक्सन का निधन हुआ था।
आइए जानें इतिहास।
पुण्यतिथि
आज होती है माइकल जैक्सन की पुण्यतिथि
माइकल जोसेफ जैक्सन एक अमेरिकी गायक, गीतकार, और नर्तक थे। उन्हें सभी समय के महानतम मनोरंजनकर्ताओं में से एक माना जाता है।
जैक्सन परिवार के आठवें बच्चे माइकल ने 1964 में अपने बड़े भाइयों जैकी, टीटो, जर्मेन और मार्लोन के साथ जैक्सन 5 के सदस्य के रूप में प्रोफेशनल शुरुआत की थी।
उन्होंने 1971 में मोटाउन रिकॉर्ड्स के दौरान अपने एकल करियर की शुरुआत की थी। वे 1980 की शुरुआत में लोकप्रिय संगीत में एक प्रमुख व्यक्ति बन गए थे।
जीवन
माइकल जैक्सन ने कराई काफी सर्जरी
माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त, 1958 को शिकागो के पास गैरी इंडियाना में हुआ था।
वे जैक्सन परिवार में दस बच्चों में से आठवें थे। जैक्सन परिवार स्ट्रीट पर दो-बेडरूम में रहता था।
उनकी मां कैथरीन एस्टर जैक्सन शहनाई और पियानो बजाती थीं। उनकी एक देश और पश्चिमी कलाकार बनने की ख्वाहिश थी।
माइकल जैक्सन ने लगभग 30 से 40 बार अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी।
माइकल जैक्सन को कई अवार्डों से नवाजा गया है।
प्रमुख घटनाएं
कुछ प्रमुख घटनाएं
मुगल शासक बाबर 25 जून, 529 को बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा था।
जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने 25 जून, 1940 को पेरिस, फ्रांस में नेपोलियन की कब्र और एफिल टाॅवर देखा था।
एन फ्रैंक की डायरी ऑफ ए यंग गर्ल 25 जून, 1947 को प्रकाशित हुई थी।
अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने 25 जून, 1951 को न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी प्रोग्राम का प्रसारण किया था।
जानकारी
मेडागास्कर फ्रांस से हुआ स्वतंत्र
बाबा सोहन सिंह की अध्यक्षता में गदर पार्टी का गठन 25 जून, 1913 को हुआ था। मेडागास्कर 25 जून, 1960 को फ्रांस से स्वतंत्र हुआ था। अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने 25 जून, 2002 को शपथ ग्रहण की थी।
जन्मदिन
इनका होता है जन्मदिन
ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख लॉर्ड माउंटबेटन का जन्म 25 जून, 1900 को हुआ था।
महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का जन्म 25 जून, 1908 को हुआ था।
बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन का जन्म 25 जून, 1924 को हुआ था।
भारत के 7वें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म 25 जून, 1931 को हुआ था।
भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता सतीश शाह का जन्म 1951 में हुआ।
पुण्यतिथि
इनकी होती है पुण्यतिथि
म्यूजिक और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्सन का निधन 25 जून, 2009 को हुआ था।
फ्रांसीसी दार्शनिक, विचारों के इतिहासकार, सामाजिक सिद्धांतकार और साहित्यिक आलोचक मिशेल फौकॉल्ट का निधन 25 जून, 1984 को हुआ।
अमेरिकी गृह युद्ध में संयुक्त राज्य अमेरिका के सेना अधिकारी जॉर्ज आर्मस्ट्रांग कस्टर का निधन 25 जून, 1876 को हुआ था।
न्यूयॉर्क शहर में अमेरिकी रियल एस्टेट डेवलपर और डोनाल्ड ट्रम्प के पिता फ़्रेड ट्रम्प का निधन 25 जून, 1999 को हुआ था।