NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: क्या हुआ था 19 अप्रैल को, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: क्या हुआ था 19 अप्रैल को, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: क्या हुआ था 19 अप्रैल को, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 19, 2019, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: क्या हुआ था 19 अप्रैल को, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    चाहे आप UPSC की तैयारी करें या किसी अन्य सरकारी नौकरी की, आपके लिए इतिहास को जानना उतना ही जरूरी होता है, जितना कि बाकी विषयों को जानना होता है। इसलिए हम आपको इतिहास की जानकारी देते हैं। इतिहास की कुछ प्रमुख घटनाओं के साथ-साथ हम आपको कुछ प्रसिद्ध और महान लोगों के जन्मदिवस और पुण्यतिथि के बारे में भी बताते हैं। आज हम 19 अप्रैल के इतिहास की बात करेंगे। तो आइए जानें क्या है 19 अप्रैल का इतिहास।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    बहलोल लोदी ने 19 अप्रैल, 1451 को दिल्ली पर कब्जा किया था। कैप्टन जेम्स कुक 19 अप्रैल, 1770 को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने थे। तत्कालीन सोवियत रूस की मदद से 19 अप्रैल, 1975 को पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया गया था। BBC द्वारा 19 अप्रैल, 1999 को अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रिका आरम्भ करने की योजना बनाई गई थी। प्रथम अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को 19 अप्रैल, 2006 को उनके द्वारा लाया गया चांद टुकड़ा भेंट किया गया।

    आज के दिन हुई अमेरिकी क्रांति की शुरुआत

    अमेरिकी क्रांति की शुरुआत 19 अप्रैल, 1775 को हुई थी। कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसायटी का गठन 19 अप्रैल, 1852 को हुआ था। हैली पुच्छल तारा 19 अप्रैल, 1910 को पहली बार खुली आँखों से देखा गया था। बांग्लादेश 19 अप्रैल, 1972 को राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।

    इनका होता है जन्मदिन

    द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मन लड़ाकू विमान चालक एरिच हार्टमैन का जन्म 19 अप्रैल, 1922 को हुआ था। भारतीय व्यापारी मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल, 1957 को हुआ था। पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद महात्मा हंसराज का जन्म 19 अप्रैल, 1864 को हुआ था। बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल, 1968 को हुआ था। भारत की प्रसिद्ध एथलेटिक्स खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज का जन्म 19 अप्रैल, 1977 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    प्रसिद्ध जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन का निधन 19 अप्रैल, 1882 को हुआ था। देश की आज़ादी के लिए शहीद होने वाले युवा क्रांतिकारी अनंत लक्ष्मण कन्हेरे का निधन 19 अप्रैल, 1910 को हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैयद हसन इमाम का निधन 19 अप्रैल, 1933 को हुआ था। प्रसिद्ध चिकित्सक और संरक्षणवादी जिम कार्बेट का निधन 19 अप्रैल, 1955 को हुआ था। चौथा खलीफा मिर्जा ताहिर अहमद का निधन 19 अप्रैल, 2003 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    फोटोग्राफी में करियर बनाकर करें अपना भविष्य उज्जल, यहां से जानें कैसे बनें फोटोग्राफर करियर
    अगर विदेश में करना चाहते हैं पढ़ाई, तो PTE परीक्षा में हों शामिल करियर
    UPSC: इन टिप्स को अपनाकर करें जनरल स्टडीज के लिए तैयारी, मिलेगी सफलता UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    छात्रों के लिए खुशखबरी, CBSE कर रहा है बोर्ड परीक्षाओं को आसान, जानें CBSE

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023