Page Loader
आज का इतिहास: 10 अगस्त की प्रमुख घटनाएं जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 10 अगस्त की प्रमुख घटनाएं जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Aug 10, 2019
09:07 am

क्या है खबर?

इतिहास एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में सबको पता होना चाहिए। देश-दुनिया में घटित कुछ प्रमुख घटनाओं की जानकारी छात्रों से लेकर युवा तक सबको होनी चाहिए। इससे न सिर्फ आपकी जनरल नॉलेज बढ़ती है, बल्कि ये जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद भी होती है। खासतौर पर उन लोगों के लिए ये जानना बहुत जरूरी होता है जो UPSC या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। इसी क्रम में आइए जानें क्या है 10 अगस्त का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा करने वाले दस्तावेज की प्रति औपचारिक रूप से 10 अगस्त, 1776 को लंदन पहुंचे थे। तुर्की ने 10 अगस्त, 1787 को रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पेरिस में 10 अगस्त, 1793 को लूव्र संग्रहालय का उद्घाटन हुआ था। कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में 10 अगस्त, 1831 को चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत हुई थी। अमेरिकी कांग्रेस ने 10 अगस्त, 1846 को स्मिथसोनिया इंस्टीट्यूट स्थापित करने के विधेयक को मंजूरी दी।

जानकारी

इटली और स्पेन के बीच शांति समझौते पर हुए हस्ताक्षर

बारबाडोस में 10 अगस्त, 1831 को चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत हुई। बच्‍चों के च‍हेता स्‍पाइडरमैन कॉमिक बुक 10 अगस्त, 1962 को अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया। इटली और स्पेन के बीच 10 अस्गत, 1926 को शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

प्रख्यात संगीतकार विष्णु नारायण भातखंडे का जन्म 10 अगस्त, 1860 को हुआ था। देश के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि का जन्म 10 अगस्त, 1894 को हुआ था। भारतीय सिनेमा के अभिनेता प्रेम अदीब का जन्म 10 अगस्त, 1917 को हुआ था। चंबल के बीहड़ो से सियासी गलियारों तक पहूंचने वाली फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त, 1963 को हुआ था। स्पेनिश अभिनेता, निर्माता और गायक एंटोनियो बैन्डरस का जन्म 10 अगस्त, 1963 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती पुण्यतिथि

अमेरिकी इंजीनियर और आविष्कारक रॉबर्ट एच गोडार्ड का निधन 10 अगस्त, 1945 को हुआ। झण्डा गीत 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा' के रचयिता श्यामलाल गुप्त "पार्षद" का निधन 10 अग्सत, 1977 को हुआ था। प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन 10 अगस्त, 1995 को हुआ था। भारतीय संस्कृत विद्वान पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय का निधन 10 अगस्त, 1999 को हुआ था। एक अमेरिकी गायक, गीतकार, अभिनेता, और निर्माता इसहाक हेस का निधन 10 अगस्त, 2008 को हुआ था।