NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 15 मई को होता है धक-धक गर्ल माधुरी का जन्मदिन, जानें
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 15 मई को होता है धक-धक गर्ल माधुरी का जन्मदिन, जानें

    आज का इतिहास: 15 मई को होता है धक-धक गर्ल माधुरी का जन्मदिन, जानें

    लेखन मोना दीक्षित
    May 15, 2019
    07:55 am

    क्या है खबर?

    UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।

    15 मई के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।

    इन कई प्रमुख घटनाओं में से एक है धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने का जन्मदिन।

    ऐसी ही बहुत सी याद रखने वाली बातें 15 मई के इतिहास में दर्ज हैं।

    आइए जानें उनके बारे में।

    माधुरी दीक्षित नेने

    आज है माधुरी दीक्षित का जन्मदिन

    भारतीय हिन्दी फ़िल्मों में अपना एक अलग ही मुकाम बनाने बाली माधुरी दीक्षित नेने का जन्म 15 मई, 1967 को हुआ था।

    माधुरी दीक्षित नेने एक मराठी परिवार में जन्मी थीं।

    जहां एक तरफ सब उनकी मुस्कुराहट पर मरते हैं, वहीं लोग उनके डांस और उनकी अदा के भी दीवाने हैं।

    माधुरी दीक्षित उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी अदाओं से भी अपने फैन्स पर एक अलग छाप छोड़ जाती हैं।

    उपलब्धियां

    पद्मश्री से किया गया सम्मानित

    माधुरी 1980 और 1990 के दशक में सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक फीस मांगने वाली हिंदी फिल्म अभिनेत्रियों में से एक हैं।

    उन्हें कई अवार्डों से नवाज़ा गया है।

    साथ ही साल 2008 में भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया था।

    सन 1984 में आई अबोध में अपने अभिनय की शुरुआत करने के बाद माधुरी दीक्षित को सन 1988 की एक्शन रोमांस तेज़ाब के साथ सफलता मिलना शुरू हो गई थी।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ अन्य प्रमुख घटनाएं

    पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को 15 मई, 1610 को फ्रांस का राजा नियुक्त किया था।

    दुनिया की पहली एयरहोस्टेस ऐलन चर्च ने फ्लाइट में 15 मई, 1930 को उड़ान भरी थी।

    ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की थी कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण 15 मई, 1957 में किया गया।

    15 मई, 1974 को इजरायल के एक स्कूल में बंधक बनाईं गई 16 किशोरियों की मौत हो गई।

    जानकारी

    फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर किया कब्जा

    फ्रांसीसी सैनिकों ने 15 मई, 1796 को मिलान पर कब्जा किया था। पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा 15 मई, 1811 को की थी। अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत 15 मई, 1918 को हुई थी।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    प्रख्यात विद्वान् और धार्मिक नेता देवेन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 15 मई, 1817 को हुआ था।

    महान् क्रांतिकारी शहीद क्रान्तिकारी सुखदेव का जन्म 15 मई, 1907 को हुआ था।

    भारतीय नौसेना के अधिकारी और कैप्टन महेन्द्रनाथ मुल्ला का जन्म 15 मई, 1926 को हुआ था।

    बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दिक्षित का जन्म 15 मई, 1967 को हुआ था।

    भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल हरि विनायक पाटस्कर का जन्म 15 मई, 1892 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    अमेरिकी कवि एमिली डिकिंसन का निधन 15 मई, 1886 को हुआ था।

    अमेरिकी यथार्थवादी चित्रकार और प्रिंटमेकर एडवर्ड हॉपर का निधन 15 मई, 1967 को हुआ था।

    भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़' के.एम.करिअप्पा का निधन 15 मई, 1993 को हुआ था।

    अमेरिकी गायक, गीतकार, अभिनेत्री, डांसर, कॉमेडियन और लेखक जून कार्टर कैश का निधन 15 मई, 2003 को हुआ था।

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का निधन 15 मई, 2010 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक को 'हार्ट लैंप' के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से नवाजा गया कर्नाटक

    शिक्षा

    12वीं में 80% से कम स्कोर करने वाले छात्रों के पास हैं ये अच्छे विकल्प, जानें CBSE
    आज का इतिहास: 07 मई को हुआ था रविंद्रनाथ टैगोर का जन्म, जानें इतिहास करियर
    UPSC 2019: ये हैं कई लोकप्रिय टेलीग्राम ग्रुप और चैनल, इन से जुड़कर करें तैयारी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    ICSE, ISC Results 2019: घोषित हुए नतीजे, यहां से जानें कैसे देखें अपना रिजल्ट ICSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025