NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में ट्रेड अप्रेंटिस के 1,720 पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन
    अगली खबर
    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में ट्रेड अप्रेंटिस के 1,720 पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन
    IOCL में निकली 1,720 पदों पर भर्ती

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में ट्रेड अप्रेंटिस के 1,720 पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन

    लेखन राशि
    Oct 21, 2023
    10:30 am

    क्या है खबर?

    10वीं से लेकर स्नातक उम्मीदवारों के पास इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नौकरी करने का अच्छा मौका है।

    कंपनी ने 1,720 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन और विभिन्न ट्रेड पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी।

    इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आज (21 अक्टूबर) से आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर तक चलेगी।

    पद

    किस पद पर कितनी भर्ती होंगी?

    ट्रेड अप्रेंटिस केमिकल प्लांट ऑपरेटर/अटैंडेट के 421 और केमिकल टेक्नीशियन के 345 पद भरे जाएंगे।

    टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल) के 244 पद, फिटर (मैकेनिकल) के 189 पद, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल) के 169, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंस्ट्रूमेंटेशन) के 93 पदों पर भर्ती होगी।

    इसके अलावा बॉयलर के 59 पद, सचिवीय सहायक के 79, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 49, अकाउंटेंट के 39, डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक) के 33 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

    सभी पदों पर आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आरक्षण मिलेगा।

    पात्रता

    कौन कर सकता है आवेदन?

    सभी पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग हैं।

    केमिकल प्लांट ऑपरेटर के लिए गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में BSc डिग्री होना अनिवार्य है।

    फिटर के लिए 10वीं और संबंधित ट्रेड में 2 वर्षीय ITI डिप्लोमा प्राप्त युवा आवेदन कर सकेंगे।

    डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 12वीं पास आवेदन के पात्र हैं। सचिवालय सहायक के लिए BSc/BA डिग्री होना अनिवार्य है।

    अन्य पदों की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

    जानकारी

    क्या है आयु सीमा?

    IOCL भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 31 अक्टूबर, 2023 से की जाएगी। SC, ST, OBC और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    चयन

    क्या है चयन प्रक्रिया?

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल होंगे।

    इन्हें 2 घंटे में हल करना होगा। SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवश्यक उत्तीर्ण अंक 35 प्रतिशत हैं।

    अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा।

    ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने है, इस दौरान उम्मीदवारों को अप्रेंटिस अधिनियम के अनुसार वेतन का भुगतान किया जाएगा।

    आवेदन

    कैसे करें आवेदन?

    आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

    अपनाे नाम, नंबर, ईमेल आईडी दर्ज कर खुद को पंजीकृत करें। अब 'एप्लाई ऑनलाइन' के लिंक पर क्लिक करें।

    इसके आवेदन फॉर्म में सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।

    शैक्षिक प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां अपलोड करें।

    सभी जानकारी सावधानीपूर्वक सत्यापित करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
    रोजगार समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन

    इंडियन ऑयल फ्री में दे रही है 25 हजार रुपये का पेट्रोल-डीजल, करना होगा यह काम पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    नए साल पर मंहगाई की मार, लगातार पांचवें महीने महंगे हुए बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर मुंबई
    एक अप्रैल से बढ़ जायेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है कारण भारत की खबरें
    अब व्हाट्सऐप के जरिए हो सकता है गैस सिलेंडर बुक, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया व्हाट्सऐप

    रोजगार समाचार

    मध्य प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर-DSP के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन मध्य प्रदेश
    SBI में 2,000 पदों पर निकली भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    भारतीय तटरक्षक बल ने 350 पदों पर निकाली भर्ती, आज से आवेदन शुरू सेना में भर्ती
    झारखंड महिला सुपरवाइजर प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, भरे जाएंगे 444 पद झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025