Page Loader
Indian Army Recruitment 2019: SSC के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Indian Army Recruitment 2019: SSC के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Jul 15, 2019
03:35 pm

क्या है खबर?

अगर आप भी भारतीय सेना भर्ती 2019 देख रहे हैं, तो आपको बता दें कि भारतीय सेना ने NCC स्पेशल एंट्री 47वें कोर्स के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारतीय सेना भर्ती 2019 की अधिक जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन तिथि आदि के लिए ये लेख पढ़ें।

तिथियां

10 जुलाई से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई, 2019 यानी आज से शुरू हो गई है और आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 08 अगस्त, 2019 है। भर्ती कई चरणों की चयन प्रक्रिया से होगा और SSB का आयोजन दिसंबर, 2019 में किया जाएगा। SSB के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ही जारी किए जाएंगे। भारतीय सेना ने NCC स्पेशल एंट्री 47वें कोर्स में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के लिए कुल 55 पदों पर भर्ती निकाली है।

योग्यता

क्या होनी चाहिए पात्रता

किसी पद के लिए आवेदन करने से पहले उसके लिए दी गई पात्रता को जांच लें। अगर आप सभी पात्रता को पूरा करते हैं, तभी आवेदन करें। भारतीय सेना SSC भर्ती 2019 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत के साथ डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 19 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से अधिसूचना पढ़ें।

जानकारी

ये होना चाहिए शारीरिक मापदंड

पुरुष उम्मीदवार की लम्बाई 157.5 सेमी और महिला उम्मीदवारों की लम्बाई 152 सेमी होनी चाहिए। वहीं पुरुष उम्मीदवार का वजन 62 किलो और महिला उम्मीदवारों की वजन 52 किलो होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन SSB साक्षात्कार, मेजिकल टेस्ट, PET के आधार पर होगा।

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर Apply Online विकल्प पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक लई लिंक खुलकर आएगी। इसके बाद मांगे जा रहे विवरण दर्ज करके आपको आवेदन करना होगा। हम आपक सलाह देंगे कि आवेदन सबमिट करने से पहले अपने द्वारा भरे गए विवरण जरुर जांच लें। साथ ही आवेदन का एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

जानकारी

यहां से करें आवेदन, प्राप्त करें अधिसूचना

भारतीय सेना भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या आप हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके अधिसूचना देख सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें। आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।