Loading...
IBPS SO 2022: 700 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
IBPS में विशेषज्ञ अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए 21 नवंबर से पहले पूरी कर लें आवेदन प्रक्रिया

IBPS SO 2022: 700 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

लेखन तौसीफ
Nov 01, 2022
03:41 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय बैंकों में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने विशेषज्ञ अधिकारी (SO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। IBPS के अनुसार, इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 1 नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

तारीख

IBPS SO भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत: 1 नवंबर, 2022

परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख: 21 नवंबर, 2022

ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड-(प्रारंभिक): दिसंबर 2022 (टेंटेटिव)

ऑनलाइन परीक्षा-(प्रारंभिक): 24 दिसंबर, 2022 और 31 दिसंबर, 2022

ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम-(प्रारंभिक): जनवरी, 2023

ऑनलाइन परीक्षा-(मुख्य): 29 जनवरी, 2023

परिणाम की घोषणा-(मुख्य): फरवरी, 2023

इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर डाउनलोड: फरवरी, 2023

इंटरव्यू का आयोजन: फरवरी या मार्च, 2023

अनंतिम आवंटन: अप्रैल, 2023

भर्ती

किन बैंकों में कितनी भर्ती होंगी?

IBPS के मुताबिक, विशेषज्ञ अधिकारी के अंतर्गत कुल 710 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) अधिकारी, कृषि क्षेत्र अधिकारी, राजभाषा अधिकारी, कानून अधिकारी, मानव संसाधन अधिकारी और मार्केटिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी।

बता दें कि ये भर्तियां बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, यूके बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में होगी।

ADVERTISEMENT

योग्यता

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

IT अधिकारी: IT सम्बन्धित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।

कृषि क्षेत्र अधिकारी: कृषि या सम्बन्धित विषय में ग्रेजुएशन किया हो।

राजभाषा अधिकारी: हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ ग्रेजुएशन में अंग्रेजी।

कानून अधिकारी: LLB डिग्री और बार काउंसिल से एडवोकेट के तौर पर रजिस्टर्ड हो।

मानव संसाधन अधिकारी: ग्रेजुएशन के साथ HR या सम्बन्धित विषय में दो वर्ष की पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।

मार्केटिंग अधिकारी: ग्रेजुएशन के साथ मार्केटिंग में दो वर्ष की पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या डिप्लोमा।

ADVERTISEMENT

जानकारी

आयु क्या होनी चाहिए?

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 साल और अधिकतम 30 साल तक के बीच होनी चाहिए। बता दें कि उम्मीदवार की आयु की गणना 1 नवंबर, 2022 के आधार पर की जाएगी।

चयन

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

इन पदों के लिए पहले प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होगा जिसमें 150 अंक के 125 प्रश्न पूछे जाएंगे।

इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा जिसमें IT अधिकारी, कृषि क्षेत्र अधिकारी, कानून अधिकारी, मानव संसाधन अधिकारी और मार्केटिंग अधिकारी के पदों के लिए 60 अंक के 60 वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं राजभाषा अधिकारी के लिए 45 प्रश्न वैकल्पिक होंगे और दो प्रश्न लिखित होंगे।

अंत में दोनों चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

जानकारी

आवेदन शुल्क कितना जमा करना होगा?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए SC, ST, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 175 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन

IBPS SO भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले IBPS की वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।

अब होम पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जिस पर लिखा है 'CRP - SPL-XII के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें'।

इसके बाद अपना पंजीकरण करने के लिए आवश्यक विवरण भरें और अपने जरुरी दस्तावेज अपलोड करें।

अब ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।

अधिक जानकारी के लिए आप IBPS की आधिकारिक नोटिफिकेशन भी पढ़ सकते हैं।

ADVERTISEMENT