Page Loader
GATE की तैयारी के लिए यहां से डाउनलोड करें पिछले साल के प्रश्न पत्र

GATE की तैयारी के लिए यहां से डाउनलोड करें पिछले साल के प्रश्न पत्र

May 19, 2020
09:40 pm

क्या है खबर?

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की मदद करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) के NPTEL पर पिछले साल के प्रश्न पत्र अपलोड किए गए हैं। अब छात्र केवल एक क्लिक में पिछले साल के प्रश्न पत्र प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए ये उम्मीदवारों की काफी मदद करते हैं। इससे उनका रिवजीन भी होता है और परीक्षा के पैटर्न का भी पता चलेगा।

NPTEL

क्या है NPTEL?

नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एन्हांस्ड लर्निंग (NPTEL) IIT मद्रास और अन्य IITs की मदद से MHRD द्वारा की गई एक पहल है। इस पर कई टॉप संस्थान जैसे भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) बैंगलोर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIEST) शिबपुर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISERs) द्वारा कई कोर्स भी ऑफर किए जा रहे हैं। NPTEL से छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में काफी मदद मिल रही है।

GATE

क्यों होता है GATE का आयोजन?

GATE का आयोजन हर साल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) द्वारा किया जाता है। इसके माध्यम से देश के टॉप संस्थानों जैसे IITs आदि में MTech पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है। इसके साथ ही GATE स्कोर का उपयोग PSUs में भर्ती के लिए भी किया जाता है। कुल 25 विषयों में परीक्षा होती है। साल 2020 में GATE का आयोजन फरवरी में किया गया था और मार्च में परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था।

जानकारी

क्या है परीक्षा पैटर्न?

परीक्षा में 100 नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) के 65 प्रश्न आते हैं। जिनको हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

तैयारी

ऐसे करें तैयारी

ये एक कठिन स्तर की परीक्षा है। इसे पास करने के लिए आपको अच्छी तैयारी करनी होगी। सबसे पहले परीक्षा के पैटर्न को देखें और उसी के अनुसार एक सही टाइम टेबल बनाएं। टाइम टेबल में उन विषयों को अधिक समय दें, जिसमें आप कमजोर हैं। साथ ही रिवीजन के लिए अलग से समय रखें। रिवीजन करने के लिए आज मॉक टेस्ट और पिछले साल के प्रश्न पत्र हल कर सकते हैं।

जानकारी

यहां से डाउनलोड करें प्रश्न पत्र

प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए आप NPTEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या हमारे द्वारा दिया गया लिंक पर एक टैप कर प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां टैप करें।