Page Loader
DSSSB Recruitment 2020: PGT शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण

DSSSB Recruitment 2020: PGT शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण

Jan 03, 2020
12:48 pm

क्या है खबर?

शिक्षक भर्ती 2020 का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और EVGC (पुरुष और महिला) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप इन पदों पर भर्ती होने के इच्छुक हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। DSSSB भर्ती 2020 की अधिक जानकारी जैसे आवेदन तिथि और पात्रता आदि के लिए ये लेख पढ़ें।

तिथियां

ये है आवेदन करने की अंतिम तिथि

DSSSB भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी, 2020 से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी, 2020 है। बता दें कि DSSSB ने शैक्षिक और व्यावसायिक मार्गदर्शन परामर्शदाता (EVGC) के 316 पदों पर और PGT शिक्षक के 394 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले ही जारी कर दिए जाएंगे।

जानकारी

क्या है आवेदन शुल्क?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आदि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

योग्यता

क्या होनी चाहिए पात्रता?

आवेदन करने से पहले सभी पदों के लिए मांगी गई पात्रता को जरुर जांच लें। इन पदों पर भर्ती के लिए कम से कम किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों आवेदन करने के पात्र हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 36 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से अधिसूचना प्राप्त करें।

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट delhi.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर इस भर्ती के लिए लिंक दिया गया होगा। अब उस लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नई विंडों खुलकर आ जाएगी। उसमें आपको मांगे जा रहे सभी विवरण जैसे नाम, पता आदि दर्ज करने होंगे। इसके साथ ही उंम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

जानकारी

यहां से प्राप्त करें अधिसूचना

भर्ती की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं या वे हमारे द्वारा दिया गया लिंक पर क्लिक करके भी आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं।आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें