NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / दिल्ली विश्वविद्यालय का अकादमिक कैलेंडर जारी, स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 22 नवंबर से होंगी शुरू
    करियर

    दिल्ली विश्वविद्यालय का अकादमिक कैलेंडर जारी, स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 22 नवंबर से होंगी शुरू

    दिल्ली विश्वविद्यालय का अकादमिक कैलेंडर जारी, स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 22 नवंबर से होंगी शुरू
    लेखन तौसीफ
    Nov 10, 2021, 11:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली विश्वविद्यालय का अकादमिक कैलेंडर जारी, स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 22 नवंबर से होंगी शुरू
    प्रथम वर्ष की कक्षाएं 22 नवंबर, 2021 से चलेंगी

    दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रथम वर्ष की कक्षाएं 22 नवंबर, 2021 से चलेंगी और प्रायोगिक परीक्षाएं 21 मार्च से 6 अप्रैल 2022 तक होंगी। प्रथम वर्ष के छात्रों का दूसरा सेमेस्टर 7 अप्रैल, 2022 से शुरू होगा और प्रायोगिक परीक्षाएं 26 जुलाई से 4 अगस्त, 2022 तक होंगी। जबकि परीक्षाएं 5 से 22 अगस्त तक होंगी और सेमेस्टर अवकाश 23 से 25 अगस्त तक होगा।

    UG पाठ्यक्रमों में करीब 70,000 सीटों पर एडमिशन होंगे

    इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न UG पाठ्यक्रमों में करीब 70,000 सीटों पर एडमिशन होंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से पहली कटऑफ की घोषणा 1 अक्टूबर, 2021 को की गई थी जिसके मुताबिक 68,800 से अधिक छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया है। बताया गया है कि चौथे राउंड के बाद करीब 86% सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं और अब 14% सीटों को भरा जाना बाकी है।

    दिल्ली विश्वविद्यालय ने 5वीं कट-ऑफ लिस्ट जारी की

    दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने कॉलेजों में एडमिशन के लिए 5वीं कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। फिलहाल विश्वविद्यालय द्वारा आर्ट्स एंड कॉमर्स, साइंस और बीए प्रोग्राम का कटऑफ जारी किया है। पांचवी कटऑफ आने के बाद छात्र 9 नवंबर सुबह 10 बजे से 10 नवंबर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में 12 नवंबर तक एडमिशन प्रोसेस चलने वाला है। एडमिशन के लिए अभ्यर्थी 5वीं कटऑफ लिस्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.du.ac.in पर देख सकते हैं।

    13 नवंबर को स्पेशल ड्राइव के माध्यम से भरी जाएंगी सीटें

    दिल्ली विश्वविद्यालय के मुताबिक, यदि पांच कटऑफ के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो 13 नवंबर को स्पेशल ड्राइव के माध्यम से सीटें भरी जाएंगी। इस कटऑफ के लिए छात्रों को 14 और 15 नवंबर को आवेदन करना होगा। एडमिशन के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर रहेगी। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो अन्य कटऑफ भी जारी की जा सकती है।

    DDMA के निर्देश से खोलेंगे दिल्ली विश्वविद्यालय- कुलसचिव

    दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता ने कहा है कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) से दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही खोला जाएगा। एक बार जब सभी छात्रों को बुलाने की इजाजत मिलेगी तो परिसर खोले जाएंगे। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय खोलने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है और उनका कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। दूर-दराज इलाकों में रहने वाले छात्र इंटरनेट की समस्या से जूझते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    विश्वविद्यालय

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका ने मार गिराया जासूसी गुब्बारा, चीन ने बताया अंतरराष्ट्रीय मापदंडों का उल्लंघन चीन समाचार
    बेचैनी महसूस होने पर करें ये 5 सांस संबंधी एक्सरसाइज, जल्द मिलेगी राहत एक्सरसाइज
    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें अभिषेक बच्चन
    दिन में 20 मिनट की झपकी लेने से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 फायदे  नींद

    दिल्ली

    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: JNU के पूर्व छात्र शरजील इमाम जामिया नगर हिंसा मामले में हुए बरी  शरजील इमाम
    RTE: निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया अगले हफ्ते से होगी शुरू शिक्षा
    सर्दियों में डेट के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के ये 5 रेस्टोरेंट लाइफस्टाइल

    विश्वविद्यालय

    केरल सरकार का फैसला, विश्वविद्यालय की छात्राओं को पीरियड्स के दौरान दी जाएगी छुट्टी केरल
    UGC से मंजूरी लेकर भारत में कैंपस खोल सकेंगी विदेशी यूनिवर्सिटीज, सरकार का बड़ा कदम UGC
    भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों को अब ऑनलाइन कक्षा चलाने की अनुमति नहीं- UGC चेयरमैन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मियों और छात्रों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी और पथराव इलाहाबाद विश्वविद्यालय

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023