10वीं कक्षा के छात्रों के लिए अहम जानकारी है। ओडिशा बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च, 2027 तक चलेंगी। सभी पेपर सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक होंगे। गणित के पेपर के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा का पूरा टाइमटेबल माध्यमिक शिक्षा मंडल (BSE) ओडिशा की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
5 लाख से भी ज्यादा छात्र होते हैं शामिल
हर साल, 3,000 से भी ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर 5 लाख से अधिक छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं। पिछली बार का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.33 रहा था, जो काफी शानदार था। 3,310 छात्रों ने इस परीक्षा में पूरे 100 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। अपनी डेट शीट और सभी नई जानकारियों के लिए आप BSE ओडिशा की वेबसाइट देखते रहें।