Loading...
ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित, 9 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित

ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित, 9 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

लेखन गजेंद्र
Nov 10, 2026
08:13 pm

क्या है खबर?

भारतीय स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिषद (CISCE) ने मंगलवार को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) यानी 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) यानी 12वीं के बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। ICSE की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी और 31 मार्च, 2027 को खत्म होंगी। ISC की परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होंगी और 8 अप्रैल, 2027 को खत्म होंगी। परीक्षा में बैठने वाले छात्र वेबसाइट cisce.org से विषयवार तिथि चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा

भारत और विदेशों के 2,835 केंद्रों पर होगी परीक्षा

ICSE परीक्षाएं भारत और विदेशों के 2,835 केंद्रों पर, जबकि ISC परीक्षा 1,477 केंद्रों पर होगी।

दोनों परीक्षा में कुल 3,79,980 परीक्षार्थी शामिल हैं। इनमें 3,106 स्कूलों के 2,69,955 छात्र ICSE, जबकि 1,651 स्कूलों के 1,10,025 छात्र ISC परीक्षा देंगे।

ICSE परीक्षा में 76 विषय, जबकि ISC में 60 विषय शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश में ICSE छात्र 51,168, पश्चिम बंगाल में 46,521 और कर्नाटक में 33,417 छात्र हैं। ISC में उत्तर प्रदेश में 34,702 और बंगाल में 30,235 छात्र हैं।

संशोधन

परीक्षा समय में बदलाव

ICSE की परीक्षा समय में बदलाव किया गया है। अब प्रश्न पत्र पढ़ने का समय सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि लिखने का समय सुबह 10:15 बजे शुरू होगा।

पिछले शेड्यूल में, पढ़ने का समय सुबह 10:45 बजे और उसके बाद सुबह 11 बजे तय किया गया था।

ICSE 2027 की परीक्षा देने वाले छात्रों को अपने-अपने परीक्षा हॉल या कमरों में सुबह 9:45 बजे तक रिपोर्ट करके सीट पर बैठना होगा।

CISCE दिसंबर से प्रवेश पत्र बांटना शुरू करेगा।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

परीक्षा कार्यक्रम जारी

ADVERTISEMENT