LOADING...
Delhi Home Guards Recruitment 2019: लगभग छह हजार पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

Delhi Home Guards Recruitment 2019: लगभग छह हजार पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

Oct 11, 2019
09:22 am

क्या है खबर?

दिल्ली होम गार्ड ने बस मार्शल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। अगर आप भी इस पद पर भर्ती होना चाहते हैं, तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम में ही किए जाएंगे। अन्य किसी भी माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। दिल्ली होम गार्ड भर्ती 2019 की अधिक जानकारी जैसे आवेदन, पात्रता आदि के लिए ये लेख पढ़ें।

तिथियां

ये है आवेदन की अंतिम तिथि

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, 2019 है। आपको बता दें कि कुल 5,700 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें 5,300 पद पुरुषों के लिए और 400 पद महिलाओं के लिए हैं। इस पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल मेजरमेंट और एंडुरेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता

होनी चाहिए ये पात्रता

बस मार्शल के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत का नागरिक और दिल्ली का निवासी होना चाहिए। अभी होम गार्ड के पद पर काम कर रहे और रिटार्यड होम गार्ड दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ने कम से कम दो साल इस पद पर काम किया हो। उम्मीदवार ने 10वीं पास किया हो और उम्मीदवार की आयु 20-60 साल के बीच होनी चाहिए। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से अधिसूचना पढ़ें।

Advertisement

दक्षता परीक्षा

दक्षता परीक्षा में करना होगा ये

उम्मीदवारों के चयन के लिए शारीरिक मापतौल और दक्षता परीक्षा 17 अक्टूबर, 2019 से शुरू हो जाएगी। इसमें पुरुष उम्मीदवारों को एक किलोमीटर की दौड़ और महिला उम्मीदवारों को 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी। 35 वर्ष तक के आयु वाले उम्मीदवारों को 05:30 मिनट में और 35 से ऊपर आयु वाले उम्मीदवार को 06:30 मिनट में दौड पूरी करनी होगी। पुरुष उम्मीदवार की लम्बाई 165 सेमी और महिला उम्मीदवार की लम्बाई 150 सेमी होनी चाहिए।

Advertisement

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट delhihomeguards.nic.in पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर इस भर्ती के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने इसकी आधिकारिक अधिसूचना खुलकर आ जाएगी। उसमें दिए गए निर्देशों को पढें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें। अब आपको उसे भरकर Directorate General of Home Guards, Nishkam Sewa Bhawan, Raja Garden, New Delhi-110027 पर भेजना होगा।

जानकारी

यहां से प्राप्त करें अधिसूचना

इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना देखने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement