LOADING...
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के तहत भरे जाएंगे 242 पद, इस तारीख से करें आवेदन
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के तहत भरे जाएंगे 242 पद, इस तारीख से करें आवेदन

लेखन राशि
Nov 28, 2023
12:23 pm

क्या है खबर?

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के जरिए कुल 242 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 30 दिसंबर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार भर्ती के नियम और शर्तों में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

पद

किस विभाग में कितने पद भरे जाएंगे?

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, राज्य प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर के 8 पद भरे जाएंगे। सहकारी निरीक्षक के 44 पद, नायब तहसीलदार के 42, राज्य कर निरीक्षक के 34, लेखा सेवा अधिकारी के 23, सहायक पंजीयक के 14, जिला आबकारी अधिकारी के 11 पद भरे जाएंगे। कुल 94 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 83, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 35 और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 30 पद आरक्षित हैं।

पात्रता

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। पुलिस सेवा के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले SC/ST/OBC वर्ग और महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। पूर्व सैन्य कर्मचारियों और दिव्यांग वर्ग को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी।

Advertisement

जानकारी

कब होगी परीक्षा?

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को छत्तीसगढ़ के 28 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी। इसमें पास उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा के आयोजन के लिए संभावित तारीख 13, 14, 15 और 16 जून है। इसके बाद इंटरव्यू का चरण होगा।

Advertisement

बदलाव

150 नहीं 100 अंक का होगा इंटरव्यू

राज्य सेवा परीक्षा, 2021 को लेकर आयोग काफी विवादों में था। ऐसे में इस बार आयोग ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पहले इंटरव्यू 150 अंक का होता था, अब इसे घटाकर 100 कर दिया गया है। इसके साथ ही अब परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका और दस्तावेजों को 2 साल तक सुरक्षित रखा जाएगा। इसके जरिए परीक्षा में पारदर्शिता आएगी। इस बार आयोग ने डीएसपी पद के लिए एक भी भर्ती नहीं निकाली है।

आवेदन

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अगर आप नए आवेदक हैं तो ईमेडी आईडी, मोबाइल नंबर, पते की जानकारी के साथ पंजीकरण करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म खोलें, इसमें मांगी गई सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानी के साथ दर्ज करें। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। छत्तीसगढ़ के निवासी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

Advertisement