CBSE ने 12वीं परिणामों के पुनर्मूल्यांकन और अंक सत्यापन के लिए पोर्टल खोला, ऐसे करें आवेदन
क्या है खबर?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कई बार देरी के बाद आखिरकार मंगलवार को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के परिणामों के अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए पोर्टल खोल दिया है। CBSE ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर छात्रों से आवेदन जमा करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशात्मक वीडियो को ध्यानपूर्वक देखने का आग्रह किया है। बोर्ड ने वीडियो में अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को चरण-दर-चरण समझाया है।
सत्यापन
पोर्टल खोलने में हुई देरी
छात्रों को 19 से 25 मई के बीच अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रतियां प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की अनुमति थी, लेकिन 26 मई के बाद पोर्टल नहीं खुला। पहले पोर्टल 29 मई को उन उम्मीदवारों के लिए खुलना था, जिन्हें मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रतियां मिल चुकी थीं। हालांकि, CBSE ने पारदर्शी-त्रुटिरहित प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इसे 1 जून तक स्थगित कर दिया। फिर इसे 1 जून को खोलने की बात कही थी।
मूल्यांकन
करना होगा 100 रुपये से लेकर 500 रुपये का भुगतान
जो उम्मीदवार पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन प्रक्रिया के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर इसका सीधा लिंक पा सकते हैं। उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका 500 और पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा । बोर्ड द्वारा स्कैन की गई और मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की अंतिम प्रति आवेदकों को मिलने के बाद सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल कम से कम 2 दिनों तक खुला रहने की उम्मीद है।
ट्विटर पोस्ट
CBSE ने वीडियो में समझाई पूरी प्रक्रिया
Dearest Students,
— CBSE HQ (@cbseindia29) June 1, 2026
The verification and re-evaluation portal is now LIVE !
Please watch the video carefully for step-by-step instructions on how to apply for Verification of Marks and re-evaluation.
Portal Link: https://t.co/ILQvluZJ7W@EduMinOfIndia @PTI_News @PIB_India… pic.twitter.com/Ydc2wmGEol