CBSE का गणित प्रश्नपत्र मचा रहा धूम, QR कोड से खुल रहा 1987 का संगीत वीडियो
क्या है खबर?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। इस बीच, CBSE के 12वीं के गणित प्रश्नपत्र ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। दरअसल, बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र पर छपे एक QR कोड को जब छात्र स्कैन कर रहे हैं, तो उसमें कोई प्रश्नपत्र नहीं बल्कि 1987 का एक पुराना संगीत वीडियो दिखाई दे रहा है। यह वीडियो ब्रिटिश गायक रिक एस्टली के गीत 'नेवर गोना गिव यू अप' का है।
बोर्ड
सोशल मीडिया पर साझा किया प्रश्नपत्र
CBSE की ओर से 12वीं की गणित परीक्षा सोमवार 9 मार्च को सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक हुई थी। प्रश्नपत्र में सबसे ऊपर एक QR कोड दिया गया था, जिसे सत्यापन के उद्देश्य से शामिल किया गया था। कई छात्रों का दावा है कि QR कोड स्कैन करने पर उन्हें 1987 के मशहूर संगीत वीडियो पर रीडायरेक्ट कर दिया। यह गाना 'रिकरोलिंग' नामक इंटरनेट प्रैंक से जुड़ा हुआ है। कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर साझा किया है।
ट्विटर पोस्ट
एक छात्रा ने QR कोड स्कैन का वीडियो बनाया
In today’s episode of how serious our examination conducting authorities are- presenting to you CBSE class 12th board maths paper which has a QR code that opens rickroll’s song on YouTube 🤷🏿♂️ pic.twitter.com/gvQcsVvGVp
— Nehr_who? (@Nher_who) March 9, 2026
बयान
सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक
सोशल मीडिया पर छात्र इसे साझा कर मजाक कर रहे हैं। यह घटना बोर्ड परीक्षाओं के मौसम का एक विचित्र हिस्सा बन चुकी है। बताया जा रहा है कि यह प्रैंक 'रिकरोलिंग' से संबंधित है, जो इंटरनेट पर प्रचलित एक मजाक है। इसमें उपयोगकर्ताओं को उनकी अपेक्षा के विपरीत रिक एस्टली के गाने का म्यूजिक वीडियो तक ले जाया जाता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड ने इस बात का विस्तृत स्पष्टीकरण नहीं दिया है कि यह संबंध कैसे सामने आया।
जवाब
CBSE ने जारी किया बयान
CBSE ने अपने बयान में कहा कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए दस्तावेज की प्रामाणिकता को सत्यापित करने के लिए QR कोड होता है। बोर्ड ने स्वीकारा कि कुछ प्रश्नपत्र सेटों में, QR कोड में एक स्कैन करने पर यूट्यूब वीडियो से लिंक हुआ, लेकिन इससे प्रश्नपत्रों की प्रामाणिकता पर कोई असर नहीं पड़ता। बोर्ड ने कहा कि प्रश्नपत्र असली हैं और उसकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया। घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कदम उठा रहे हैं।