Page Loader
आदित्य ने दिखाया कमाल, पहले प्रयास में पास की JEE Main, NEET और AIIMS MBBS परीक्षा

आदित्य ने दिखाया कमाल, पहले प्रयास में पास की JEE Main, NEET और AIIMS MBBS परीक्षा

Jun 25, 2019
01:59 pm

क्या है खबर?

वो कहते है न कि मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती है। आज इसको बिहार के आदित्य कुमार ने सही सहित कर दिखाया है। जिन परीक्षाओं को छात्र अपने कई प्रयास में पास नहीं कर पाते, उन परीक्षाओं को आदित्य कुमार ने अपने पहले ही प्रयास में पास कर दिखाया है। जी हां, आदित्य ने एक नहीं बल्कि तीन प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाएं JEE Main, NEET और AIIMS MBBS में सफलता हासिल की है। आइए आदित्य के बारे में जानें।

IIS बेंगलुरु

IIS बेंगलुरु में भी हुआ चयन

आदित्य पटना के बेली रोड पर स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्र हैं। आदित्य ने न सिर्फ JEE Main, NEET और AIIMS MBBS की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है बल्कि उन्हें भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु (IIS) में किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में रिसर्च के लिए भी चुना गया है। आदित्य ने JEE Main में 19,000 रैंक, NEET में 1,758 रैंक, AIIMS में 2,800 रैंक हासिल की है। वहीं IIS बेंगलुरु में 401 रैंक आई है।

करियर

मेडिकल में बनाना चाहते हैं करियर

आदित्य कुमार ने 12वीं की परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी के साथ अतिरिक्त विषय के तौर पर गणित लिया था। आदित्य कुमार ने बताया कि 12वीं में बायोलॉजी और गणित दोनों लेने का फायदा उन्हें दोनों प्रवेश परीक्षाओं में हुआ। उन्होंने 12वीं में 96 फीसदी नंबर प्राप्त किए हैं। आदित्य कुमार मेडिकल में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं। NEET में अभी 15 फीसदी लोगों ने काउंसिलिंग में रजिस्ट्रेशन करवाया है।

जानकारी

चिकन पॉक्स के कारण नहीं दे पाए JEE एडवांस की परीक्षा

आदित्य कुमार को चिकन पॉक्स हो गया था, जिस कारण वे JEE एडवांस परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। JEE एडवांस दो पालियों में आयोजित किया जाता है और इतनी देर वे बैठ नहीं पाते। उन्होंने चिकन पॉक्स के दौरान ही AIIMS परीक्षा दी थी।

मदद

स्कूल की पढ़ाई से मिली मदद

हिंदुस्तान लाइव में छपी एक खबर के अनुसार आदित्य ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे स्कूल की पढ़ाई है। वे एक भी दिन स्कूल में अनुपस्थिति नहीं रहते थे। उन्होंने बताया कि हर विषय के कांसेप्ट को स्कूल के शिक्षक अच्छे से समझाते हैं। आदित्य कुमार मूल रूप से बिहारशरीफ के रहने वाले हैं। उनके पिता कृष्ण कांत सिंह एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में कार करते हैं और माता पिंकी सिंह गृहिणी हैं।