NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / वोकेबलरी में करना चाहते हैं सुधार? इन गेम्स की लें मदद
    वोकेबलरी में करना चाहते हैं सुधार? इन गेम्स की लें मदद
    करियर

    वोकेबलरी में करना चाहते हैं सुधार? इन गेम्स की लें मदद

    लेखन मोना दीक्षित
    December 13, 2019 | 12:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    वोकेबलरी में करना चाहते हैं सुधार? इन गेम्स की लें मदद

    वोकेबलरी (शब्दावली) को किसी भी भाषा में शब्दों के शरीर के रूप में परिभाषित किया गया है। किसी भी भाषा पर महारत हासिल करने के लिए वोकेबलरी में सुधार करना महत्वपूर्ण है। जॉन कीटिंग ने 'डेड पोयट्स सोसाइटी' में कहा है कि शब्द और विचार दुनिया को बदल सकते हैं। वोकेबलरी सीखना आपको थोड़ा बोरिंग लग सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे गेम्स बताएँगे, जिनकी मदद से आप बिना बोर हुए वोकेबलरी सीख सकते हैं।

    ये है सबसे अच्छा बोर्ड गेम

    Scrabble हमेशा वोकेबलरी सीखने के लिए एक अच्छा बोर्ड गेम रहा है। इसमें प्लेयर अक्षर टाइल्स के साथ शब्द बनाते हैं और अधिक उच्च स्कोरिंग शब्दों के साथ गेम जीतते हैं। Electronic Arts, या EA के पास Scrabble ऑनलाइन का अपना वर्जन है और प्लेयर इसे अंग्रेजी के अलावा फ्रेंच, इतालवी, जर्मन, स्पेनिश, ब्राजिलियन पुर्तगाली में खेल सकते हैं। 'टीचर' फीचर और स्क्रैबल डिक्शनरी दोनों ही वोकेबलरी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

    Word Connect- Word Games Puzzle से सीखें

    Word Connect- Word Games Puzzle वोकैबुलरी के साथ-साथ आपके दिमाग का टेस्ट करने का एक शानदार तरीका है। प्लेयर्स के पास निश्चित टाइलों का एक सेट है। उन्हें नए शब्द बनाने के लिए एक लेटर को अलग-अलग तरीकों से कंबाइन करना होगा। इसके शुरुआती स्तर आसान होते हैं बाद में ये कठिन हो जाता है, क्योंकि प्लेयर्स को सभी संभावित लेटर संयोजन के बारे में सोचना शुरू करना पड़ता है। इसे आज़माएं और अपनी वोकेबलरी में सुधार करें।

    Word Cross है काफी अच्छा गेम

    इससे पहले वोकेबलरी को बेहतर बनाने के लिए Crosswords सबसे अच्छे तरीकों में से एक थे। Word Cross के साथ अब वही प्रारूप ऑनलाइन हो गया है। प्लेयर्स शब्दों को वर्टिकल और होरिजेंटल रूप से जोड़ सकते हैं, जिससे कि जुड़े हुए अक्षर समझ में आएं। खिलाड़ियों को ध्यान से शब्दों का चयन करना होता है, जिससे दो शब्दों के बीच का सामान्य अक्षर समझ में आए। इस खेल के साथ अपनी वोकेबलरी अच्छी होगी।

    PowerWord - Improve Your Vocab है सबसे अच्छा तरीका

    नए शब्द को सीखने का सबसे अच्छा तरीका PowerWord - Improve Your Vocab है। प्लेयर्स को किसी विशेष शब्द के लिए संकेत दिए जाते हैं। आपको टाइल्स को मैनेज करके गेम करना होगा। उन्हें शब्दों को बनाने के लिए टाइल्स को फिर से व्यवस्थित करना होगा। गेम में शुरुआती और विशेषज्ञ स्तर होते हैं। इस गेम के जरिए आप शब्दों के मास्टर बन सकते हैं।

    इन गेम से करें सुधार

    Word Games Mindware के 11 गेम्स का एक अच्छा कलेक्शन है। ये सभी गेम वोकेबलरी में सुधार करने को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं। इस गेम से आप अपनी वर्बल वोकेबलरी में भी सुधार कर सकते हैं। Vocabulary Star और Vocabulary Power वोकेबलरी में सुधार करने के लिए सबसे अच्छे गेम्स में से है। बता दें कि इन में ज्यादातर गेम बिना प्रो वरजन के तीन से ज्यादा बार नहीं खेले जा सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    आज का इतिहास: 13 दिसंबर को संसद भवन पर हुआ था आतंकी हमला, जानें प्रमुख घटनाएं करियर
    ISRO Recruitment 2019: ग्रेजुएट और ITI वालों के लिए निकली भर्ती, वॉक-इन इंटरव्यू से होगा चयन नौकरियां
    MCA के बाद चुनें ये करियर विकल्प, बनाएं अच्छा भविष्य करियर
    CFA प्रोग्राम की तैयारी के लिए इन मोबाइल ऐप्स से लें मदद, मिलेगी सफलता करियर
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023