Page Loader
यहां 12वीं पास वालों के लिए कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें विवरण

यहां 12वीं पास वालों के लिए कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें विवरण

Dec 20, 2019
02:38 pm

क्या है खबर?

पुलिस भर्ती देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड असम ने कांस्टेबल के लगभग 6,000 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। असम कांस्टेबल भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।

तिथियां

इस तिथि तक होंगे आवेदन

असम कांस्टेबल भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर, 2019 से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 जनवरी, 2020 है। राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड असम ने अनआर्मड ब्रांच जिला एग्जीक्यूटिवें फोर्स और आर्मड ब्रांच में 5,949 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता

क्या होनी चाहिए पात्रता?

किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उसके लिए मांगी गई पात्रता को जरुरी जांच लें। अगर आप सभी पात्रता को पूरा करते हैं, तभी आवेदन करें। अनआर्मड ब्रांच के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं किया हो। वहीं आर्मड ब्रांच के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 18-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर इस भर्ती के लिए दी गी लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नई विंडों को खुलकर आ जाएगी। उसमें मांगे जा रहे विवरण जैसे नाम, पता आदि दर्ज करके आवेदन करें। हम उम्मीदवारों को सलाह देंगे कि आवेदन सबमिट करने से पहले अपने द्वारा भरे गए विवरण जांच लें।

जानकारी

यहां से प्राप्त करें अधिसूचना

इसकी अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं या आप हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।