NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / SBI में होगी CBO के 5,200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू
    अगली खबर
    SBI में होगी CBO के 5,200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू
    SBI CBO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

    SBI में होगी CBO के 5,200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू

    लेखन राशि
    Nov 22, 2023
    11:09 am

    क्या है खबर?

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल आधारित अधिकारियों (CBO) की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज (22 नवंबर) से शुरू कर दी है।

    इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 12 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

    SBI ने 21 नवंबर को CBO भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना के साथ प्रोबेशनरी अधिकारी (PO) प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था।

    इससे पहले संस्थान क्लर्क के 8,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाल चुका है।

    पद

    कितने पद भरे जाएंगे?

    SBI CBO भर्ती अभियान के तहत कुल 5,280 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें 2,157 पद अनारक्षित हैं।

    अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 787 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 388, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 1,421 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 527 पद आरक्षित हैं।

    उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, मेघालय, बिहार, गुजरात, पंजाब, झारखंड और राजस्थान जैसे राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर नियुक्ति मिलेगी।

    पात्रता

    कौन कर सकता है आवेदन?

    इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एकीकृत दोहरी डिग्री प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।

    इसके अलावा उम्मीदवारों के पास वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में न्यूनतम 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

    उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 31 अक्टूबर, 2023 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

    जानकारी

    क्या है चयन प्रक्रिया?

    इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा में अंग्रेजी, बैंकिंग जागरूकता, कंप्यूटर, सामान्य जागरूकता से सवाल पूछे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों का बेसिक पे 36,000 रुपये प्रतिमाह होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य सरकारी भत्तों का लाभ मिलेगा।

    आवेदन

    कैसे करें आवेदन?

    आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होम पेज पर उपलब्ध SBI CBO भर्ती, 2023 की लिंक पर क्लिक करें।

    इसके बाद पंजीकरण विवरण दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक अंकसूची, पहचान पत्र की स्कैन प्रति अपलोड करें। इसके बाद शुल्क का भुगतान करें।

    सामान्य वर्ग, OBC और EWS उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। SC/ST और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

    PO

    PO प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम हुआ जारी

    SBI ने PO प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया है। परीक्षा 1, 4 और 6 नवंबर को देशभर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित हुई थी।

    इसमें सफल हुए अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इसका आयोजन 5 दिसंबर को किया जाएगा।

    इस PO परीक्षा के जरिए कुल 2,000 पदों को भरा जा रहा है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उन्हें इंटरव्यू चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन सूची जारी होगी।

    जानकारी

    SBI क्लर्क भर्ती के लिए भी जारी है आवेदन प्रक्रिया

    SBI क्लर्क भर्ती के लिए भी आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके तहत कुल 8,283 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए स्नातक पास युवा आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    सरकारी नौकरी
    रोजगार समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

    इंडियन बैंक ने गर्भवती महिलाओं को नौकरी के लिए बताया अनफिट, फैसले की हो रही आलोचना इंडियन बैंक
    सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के लिए विजय माल्या को सुनाई चार महीने जेल की सजा विजय माल्या
    SBI यूजर्स व्हाट्सऐप पर देख सकते हैं अपना बैंक बैलेंस, बस करें ये काम व्हाट्सऐप
    आजादी के बाद से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कैसा रहा है भारतीय रुपये का प्रदर्शन? भारतीय रिजर्व बैंक

    सरकारी नौकरी

    IDBI बैंक में निकली 600 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू IDBI बैंक
    बिहार में 1,279 पदों पर निकली भर्ती, 19 सितंबर से करें आवेदन बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)
    उत्तर प्रदेश में अपर निजी सचिव के कई पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू उत्तर प्रदेश
    बिहार में 11,000 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 27 सितंबर से करें आवेदन बिहार कर्मचारी चयन आयोग

    रोजगार समाचार

    ECIL में 484 पदों पर निकली भर्ती, 25 सितंबर से करें आवेदन करियर
    झारखंड में निकली सरकारी भर्ती, आज से करें आवेदन झारखंड
    SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भरे जाएंगे इतने पद SSC (कर्मचारी चयन आयोग)
    बिहार पुलिस में 1,275 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025