NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / झारखंड में कई पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 12वीं पास युवा करें आवेदन
    अगली खबर
    झारखंड में कई पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 12वीं पास युवा करें आवेदन
    झारखंड में निकली 863 पदों पर भर्ती

    झारखंड में कई पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 12वीं पास युवा करें आवेदन

    लेखन राशि
    Oct 13, 2023
    10:34 am

    क्या है खबर?

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान और हिंदी टाइपिंग) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

    इसके तहत झारखंड के अलग-अलग विभागों में कुल 863 रिक्तियां भरी जाएंगी।

    इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 19 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

    शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 22 नवंबर है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए 27 से 29 नवंबर का समय दिया जाएगा।

    पद

    जानिए पद विवरण

    इस भर्ती के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क, क्लर्क सह कार्यालय सहायक, लेखा क्लर्क, स्टेनोग्राफर, निजी सहायक के पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी।

    ये भर्ती श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत होंगी।

    863 में से कुल 375 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।

    अन्य पदों पर अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को आरक्षण मिलेगा।

    पात्रता

    कौन कर सकता है आवेदन?

    इन पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास या समकक्ष होना अनिवार्य है।

    इसके अलावा हिंदी स्टेनोग्राफी में 80 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होना जरूरी है।

    SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग आना जरूरी है।

    आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल है।

    न्यूनतम आयु की गणना 1 अगस्त, 2023 के अनुसार की जाएगी।

    जानकारी

    आयु सीमा में कितनी छूट मिलेगी?

    SC/ST वर्ग को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट मिलेगी जबकि OBC वर्ग को 2 साल की छूट मिलेगी। सामान्य/OBC/EWS वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 38 साल है। दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 10 साल की छूट मिलेगी।

    चयन

    क्या है चयन प्रक्रिया?

    इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर होगा।

    OMR आधारित लिखित परीक्षा में 3 पेपर होंगे, पहले पेपर में हिंदी और अंग्रेजी भाषा से सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे पेपर में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा, तीसरे पेपर में सामान्य ज्ञान से सवाल आएंगे।

    स्टेनोग्राफर और निजी सहायक पद पर पे लेवल 4 (25,500-81,100) के अनुसार वेतन मिलेगा।

    लोअर डिवीजन क्लर्क को पे लेवल 2 (19,900-63,200) के अनुसार भुगतान दिया जाएगा।

    आवेदन

    कैसे करें आवेदन?

    इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां एप्लिकेशन फॉर्म टैब पर क्लिक करें।

    इसके बाद JSSC JIS CCE 2023 के लिए आवेदन लिंक पर जाएं।

    आवेदन पत्र में मांगी गई सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानी के साथ दर्ज करें।

    आवेदन के लिए आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षिक अंकसूची जैसे दस्तावेज होना अनिवार्य है।

    सभी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, SC/ST वर्ग को 50 रुपये शुल्क देना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
    सरकारी नौकरी
    रोजगार समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग

    झारखंड: JSSC ने स्टेनोग्राफर और क्लर्क के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन झारखंड
    JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 921 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन झारखंड
    JSSC: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 594 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन नौकरियां
    झारखंड: JSSC ने स्टेनोग्राफर के 400 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन झारखंड

    सरकारी नौकरी

    SSC ने ट्रांसलेटर के 307 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन SSC (कर्मचारी चयन आयोग)
    भारतीय नौसेना में निकली भर्ती, 26 अगस्त से करें आवेदन सेना में भर्ती
    पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने 425 पदों पर निकाली भर्ती, 1 सितंबर से करें आवेदन  रोजगार समाचार
    SBI में 6,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन SBI भर्ती

    रोजगार समाचार

    IBPS: 4,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ी IBPS
    प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले के तहत बांटे 51,000 नियुक्ति पत्र, अर्धसैनिक बलों में मिली नौकरियां नरेंद्र मोदी
    रेलवे ने 2,409 अपरेंटिस पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन भारतीय रेलवे
    बिहार में वाहन चालकों के कई पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवा करें आवेदन सरकारी नौकरी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025