NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता मानदंड
    अगली खबर
    चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता मानदंड
    चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

    चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता मानदंड

    लेखन राशि
    Jan 23, 2024
    05:26 pm

    क्या है खबर?

    पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

    चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज (23 जनवरी) से शुरू हो गई है।

    योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण विंडो 12 जनवरी रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी।

    उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

    पद

    भरे जाएंगे इतने पद

    इस भर्ती अभियान के तहत चंडीगढ़ के आईटी विभाग में कांस्टेबल के कुल 144 पद भरे जाएंगे। इनमें से 65 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं।

    अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 27, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) वर्ग के 39 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 13 पद आरक्षित हैं।

    कुल 82 पदों पर पुरुषों, 48 पदों पर महिलाओं और 14 पदों पर पूर्व कर्मचारियों को नियुक्ति दी जाएगी।

    पात्रता

    18 से 25 साल के युवा करें आवेदन

    मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार, सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

    आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल है। SC वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी।

    आयु की गणना 23 जनवरी, 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

    चयन

    लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन 2 चरणीय परीक्षा के आधार पर होगा। टियर I परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और गणित से सवाल पूछे जाएंगे।

    प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर के लिए 0.25 का नकारात्मक अंकन होगा।

    टियर 2 परीक्षा में आईटी से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

    चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

    आवेदन

    इतना है आवेदन शुल्क

    आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होम पेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।

    इसके बाद कांस्टेबल भर्ती पर जाएं और आवेदन लिंक खोलें। अगर आप नए आवेदक हैं तो ईमेल आईडी, पता और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें।

    इसके बाद दोबारा लॉगिन कर आवेदन पत्र खोलें। इसमें सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारियां सावधानी के साथ दर्ज करें।

    सामान्य/OBC उम्मीदवारों को 1,000 और SC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पुलिस भर्ती
    चंडीगढ़
    चंडीगढ़

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    पुलिस भर्ती

    इस राज्य में निकली पुलिस भर्ती, जानें आवेदन और चयन प्रक्रिया बिहार
    इस राज्य में 10वीं पास वालों के लिए निकली कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती राजस्थान
    बिहार: हवस की भूख में पागल दरिंदों ने HIV पॉजीटिव महिला से किया गैंगरेप बिहार
    पुलिस भर्ती: इस राज्य में चल रही एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती असम

    चंडीगढ़

    कौन हैं डॉ गुरप्रीत कौर, जिनके साथ दूसरी शादी करने जा रहे भगवंत मान? आम आदमी पार्टी समाचार
    पहली बार चिनूक हेलिकॉप्टर उड़ाएंगी वायुसेना की महिला पायलट, चंडीगढ़ और असम में हुई तैनाती चंडीगढ़
    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक: क्या आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर मांगे थे अन्य छात्राओं के वीडियो? व्हाट्सऐप
    शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम, प्रधानमंत्री ने किया ऐलान नरेंद्र मोदी

    चंडीगढ़

    हरियाणा समेत इन राज्यों में ठीक तरीके से मास्क न पहनने पर भी होगा चालान हरियाणा
    आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के लिए बढ़ाया 10 किलो वजन मनोरंजन
    पंजाब: नई कैबिनेट ने ली शपथ, कई नए चेहरों को मिली जगह पंजाब
    राजकुमार राव और पत्रलेखा आज लेंगे सात फेरे, शादी का कार्ड हुआ लीक सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025