NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में भरे जाएंगे 2,252 पद, जल्द जारी होगी अधिसूचना
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में भरे जाएंगे 2,252 पद, जल्द जारी होगी अधिसूचना
    उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में भरे जाएंगे 2,252 पद

    उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में भरे जाएंगे 2,252 पद, जल्द जारी होगी अधिसूचना

    लेखन राशि
    Jul 04, 2023
    11:10 am

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। प्रदेश सरकार परिवहन विभाग में 2,252 पदों पर भर्ती करने वाली है।

    प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि विभाग में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी।

    इसमें 50 पद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और 6 पद सहायक विधि अधिकारी के होंगे। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

    भर्ती

    समूह 'ग' और समूह 'घ' के तहत होगी 547 कर्मियों की भर्ती

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से समूह 'ग' और समूह 'घ' के तहत कुल 547 कर्मियों की भर्ती होगी।

    भर्ती प्रक्रिया 2 चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में कुल 383 पदों पर भर्ती होगी।

    इसमें 240 पदों पर मैकेनिक, 93 पदों पर केंद्र प्रभारी, 25 पदों पर इलेक्ट्रिशियन और 25 पदों पर सहायक स्टोर कीपर की नियुक्ति की जाएगी। दूसरे चरण में कुल 164 पदों पर भर्ती होगी।

    संविदा

    इन पदों पर संविदा के आधार पर होगी भर्ती

    परिवहन विभाग में 2,252 पदों पर भर्ती को लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

    इसमें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों और सहायक विधि अधिकारी की भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। अन्य पदों पर भर्ती सामान्य प्रक्रिया के अनुसार होगी।

    परिवहन निगम के 6 रीजन में कुल 1,649 संविदा परिचालक की भर्ती होनी है।

    इन भर्तियों को मंजूरी मिल चुकी है और भर्ती के बाद बसों के संचालन में आसानी होगी।

    पद

    अलग-अलग जिलों में होगी परिचालकों की भर्ती

    भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से परिवहन निगम के कुल 6 रीजन में रिक्तियां भरी जाएंगी।

    इसमें सबसे ज्यादा पदों पर भर्ती मुरादाबाद रीजन में होगी। यहां परिचालकों के 557 पद संविदा भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे।

    लखनऊ रीजन में 288 और अलीगढ़ रीजन में 239 पदों पर परिचालकों की नियुक्ति होगी।

    इसके अलावा गाजियाबाद रीजन में 147, बरेली रीजन में 256 और नोएडा रीजन में 126 परिचालकों की भर्ती होगी।

    पद

    अभी इन पदों पर भर्ती जारी

    उत्तर प्रदेश के अलग-अलग विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

    स्वास्थ्य विभाग में दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाइजीनिस्ट) के 288 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 30 जून से जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई है।

    इसके अलावा UPSSSC ने प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    सरकारी नौकरी
    UPSSSC

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद की फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, कर्मचारियों पर हमले का प्रयास गाज़ियाबाद
    उत्तर प्रदेश: हेपेटाइटिस मरीजों के लिए संकट, सरकारी केंद्रों पर दवाएं खत्म चिकित्सा लापरवाही
    26 जून से होने वाली UP DElEd परीक्षा हुई स्थगित, ये है नई तारीख परीक्षा
    उत्तर प्रदेश: नोए़डा में 8वीं मंजिल से गिरकर मासूम की मौत, सो रहे थे माता-पिता नोएडा

    सरकारी नौकरी

    राजस्थान: स्वास्थ्य विभाग में 9,800 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन राजस्थान
    छत्तीसगढ़ में 12,000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन छत्तीसगढ़
    मध्य प्रदेश में निकली 8,700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, शिक्षकों के पद भी शामिल मध्य प्रदेश
    बिहार में जूनियर इंजीनियर के 6,988 पदों पर सरकारी नौकरी निकली, ऐसे करें आवेदन बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)

    UPSSSC

    UPSSSC Recruitment 2019: होम्योपैथिक फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना, जल्द करें आवेदन उत्तर प्रदेश
    UPSSSC Recruitment 2019: 12वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    UPSSSC Recruitment 2019: फॉरेस्ट गार्ड सहित 655 पदों पर निकली भर्ती शिक्षा
    UPSSSC Recruitment 2019: 10वीं पास वालों के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025