ज्यूरिख इंश्योरेंस भारत में अपनी टेक्नोलॉजी से जुड़ी मौजूदगी को लगातार बढ़ा रहा है। कंपनी ने 2028 के मध्य तक हैदराबाद में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर लगभग 1,000 करने की योजना बनाई है।
इस विस्तार का मुख्य मकसद ज्यादा स्मार्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स बनाना और नए डिजिटल खतरों का सामना करने के लिए साइबर बीमा को मजबूत करना है।
ज्यूरिख ने हाल ही में ब्रिटिश बीमा कंपनी बीजली का अधिग्रहण किया था और यह नया कदम इसी के बाद उठाया गया है। इससे यह साफ होता है कि ज्यूरिख साइबर बीमा के क्षेत्र में अपनी धाक जमाना चाहता है और हैदराबाद इस पूरी रणनीति का एक अहम हिस्सा होगा।
टीमें नई टेक्नोलॉजी का कर रहीं परीक्षण
ज्यूरिख इंश्योरेंस ग्रुप की ग्लोबल बिजनेसज और ऑपरेशंस की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कारा मॉर्टन ने बताया कि AI साइबर खतरों को रोकने और बीमा क्लेम की प्रक्रिया को और ज्यादा आसान बनाने में बहुत अहम है।
हैदराबाद में बनी टीमें अभी से नए टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, जो ज्यूरिख की दुनियाभर की योजनाओं में फिट बैठते हैं। वैश्विक प्रमुख अमित कालरा का कहना है कि भारत की स्थानीय प्रतिभा ज्यूरिख को विशेष बीमा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने में काफी मदद कर रहा है।
यह तब और भी जरूरी हो जाता है, जब जटिल ऑनलाइन जोखिमों से सुरक्षा की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।