NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / मासिक धर्म के लिए महिला कर्मचारियों को साल में 10 अतिरिक्त छुट्टी देगी जोमैटो
    अगली खबर
    मासिक धर्म के लिए महिला कर्मचारियों को साल में 10 अतिरिक्त छुट्टी देगी जोमैटो

    मासिक धर्म के लिए महिला कर्मचारियों को साल में 10 अतिरिक्त छुट्टी देगी जोमैटो

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 08, 2020
    10:00 pm

    क्या है खबर?

    मासिक धर्म के दौरान महिला कर्मचारियों को काम के दौरान होने वाले परेशानियों को देखते हुए ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर कंपनी जोमैटो (Zomato) ने अपनी महिला कर्मचारियों को साल में 10 दिन अतिरिक्त "पीरियड लीव" देने का निर्णय किया है।

    जोमैटो भारत में इस तरह का निर्णय वाली कुछ बड़ी कंपनियों में से एक है, जहां आधुनिकता के दौर में भी कई जगहों पर महिलाओं के मासिक धर्म को घृणा की नजर से देखा जाता है।

    बयान

    महिला और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों पर लागू होगा नियम- CEO

    स्क्रॉल के अनुसार जोमैटो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दीपिंदर गोयल ने कहा कि कंपनी की ओर से लागू की गई इस पॉलिसी का लाभ महिला और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि कंपनी ने यह निर्णय विश्वास, सच्चाई और स्वीकृति की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किया है।

    उन्होंने कहा कि किसी भी महिला या ट्रांसजेंटर कर्मचारी को पीरियड लीव का आवेदन करने में शर्म या अपमान महसूस नहीं होना चाहिए।

    शिकायत

    उत्पीड़न या अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कर सकेंगी शिकायत- CEO

    CEO गोयल ने बताया कि सभी महिला और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को पीरियड लीव के लिए आवेदन करते समय अपना अधिकार महसूस होना चाहिए और उन्हें अपनी आवश्यकता के अनुसार छुट्टी लेनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि पीरियड लीव का आवेदन करने के दौरान यदि कोई उनका उत्पीड़न करता या फिर उनके खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी करता है तो वह तत्काल शिकायत पोर्टल पर उसकी शिकायत कर सकती है। कंपनी संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेगी।

    कारण

    10 दिन की ही पीरियड लीव देने के पीछे यह बताया कारण

    CEO गोयल ने बताया कि अधिकतर महिलाओं में साल में मासिक धर्म के 14 चक्र होते हैं। इसमें कई बाद यह सप्ताह के अंत में होते हैं। ऐसे में सप्ताहांत के दिनों का समयोजन करते हुए महिलाएं पुरुषों की तुलना में 10 अतिरिक्त छुट्टी ले सकेंगी।

    उन्होंने कहा कि महिलाओं को वास्तव में इन छुटि्टयों का उपयोग कार्य करने में अक्षम होने पर ही करना चाहिए। इन छुटि्टयों का उपयोग आम जिंदगी के कार्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

    नीति

    पीरियड लीव हमेशा से रही है विवादास्पद नीति

    बता दें कि पीरियड लीव हमेशा से एक विवादास्पद नीति रही है। इसका प्रमुख कारण है कि कई लोग इसे सेक्सिस्ट मानते हैं।

    साल 2017 में मुंबई की कंपनी कल्चर मशीन ने भारत में पहली बार महिला कर्मचारियों को पीरियड लीव देने की घोषणा की थी।

    हालांकि, महिला कर्मचारियों ने इस नीति का ज्यादा फायदा नहीं उठाया था और महज आठ प्रतिशत कर्मचारियों ने इसका उपयोग किया। कुछ महिला कर्मचारियों ने मातृत्व लीव के कारण यह छुट्टी नहीं ली थी।

    जानकारी

    मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को होती है परेशानी

    बता दें कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को डिसमेनोरिया या दर्द की शिकायत होती है। यह आम परेशानी है। डिम्बग्रंथि अल्सर और एंडोमेट्रियोसिस वाली कुछ महिलाएं आमतौर पर मासिक धर्म के दौरान अन्य की तुलना में बहुत अधिक दर्द महसूस करती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    मुंबई
    जोमैटो

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025

    भारत की खबरें

    पुणे के मेयर का दावा- शहर में 400 संदिग्ध कोरोना मरीजों की मौत रिपोर्ट नहीं हुई पुणे
    भारत में कोरोना वायरस की जांच के लिए किस टेस्ट की है बेहतरीन सटीकता महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: जुलाई में आंध्र प्रदेश में बढ़े 865% मामले, ऐसा रहा पूरे देश का हाल आंध्र प्रदेश
    भारत अब निर्यात करेगा मेड-इन-इंडिया वेंटीलेटर्स, चार महीने पहले लगाई रोक हटाई स्वास्थ्य मंत्रालय

    मुंबई

    शहरों की तरफ खाली आ रही ट्रेनें, पैदा हो सकती है मजदूरों की कमी की समस्या दिल्ली
    महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की चपेट में सबसे ज्यादा 31-40 आयु वर्ग के लोग भारत की खबरें
    मुंबई में तेजी से बढ़ता कोरोना संक्रमण; 99 प्रतिशत ICU और 94 प्रतिशत वेंटीलेटर हुए फुल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में पिछले एक हफ्ते में 74,000 से अधिक नए मामले, 2,266 की मौत भारत की खबरें

    जोमैटो

    खाने के लिए मंगाया था पनीर, भेज दिया चिकन, जोमेटो पर लगा हजारों का जुर्माना पुणे
    भारत में फूड डिलीवरी बिजनेस शुरू करेगी अमेजन, स्विगी और जोमेटो से मिलेगी टक्कर अमेजॉन प्राइम
    डिलीवरी बॉय के धर्म के कारण ऑर्डर कैंसिल करने पर जोमेटो का दिल जीतने वाला जवाब भारत की खबरें
    जिसके धर्म के कारण ग्राहक ने जोमेटो का ऑर्डर कैंसिल किया, जानें क्या है उसका कहना ट्विटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025