दीपिंदर गोयल के वियरेबल टेंपल के आज रात से शुरू होंगे प्री-ऑर्डर
बिज़नेस
जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल के नए हेल्थ-टेक वियरेबल टेंपल के लिए अब भारत में प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है। इसे खरीदने के लिए ग्राहक टेंपल ऐप या टेंपल डॉट कॉम वेबसाइट पर जाकर साइन-अप कर सकते हैं।
इसके लिए ऐप डाउनलोड कर कुछ शुरुआती सेटिंग करनी होंगी और टेंपल को अपने कार्ट में जोड़ना होगा। भारतीय ग्राहक आज रात 9:30 बजे से प्री-ऑर्डर कर सकेंगे।
भारत में कितनी है इसकी कीमत?
भारत में टेंपल की कीमत 85,000 रुपये रखी गई है। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से जितने चाहें उतने डिवाइस चुन सकते हैं और ऑर्डर फाइनल करने से पहले अपनी डिलीवरी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
प्री-ऑर्डर के दिन पेमेंट की जानकारी ली जाती है, लेकिन पैसे तुरंत नहीं काटे जाते। ऑर्डर करने के लगभग 3 महीने के भीतर इसकी डिलीवरी मिलने की उम्मीद है।
अगर, डिलीवरी से पहले ग्राहक का मन बदल जाता है तो रिफंड की सुविधा भी मिलेगी।