जोमैटो का 2030 तक देश की 5 फीसदी आबादी को रोजगार देने का लक्ष्य
बिज़नेस
जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने हाल ही में बताया है कि इटरनल (जोमैटो ब्लिंकिट कंपनियों का ग्रुप) भारत की फीसदी से ज्यादा आबादी को रोजगार दे रहा है।
उन्होंने बताया कि अकेले वित्त वर्ष 2026 में 31 लाख लोगों ने डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम किया। यह आकड़ा पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 57 फीसदी ज्यादा है।
लक्ष्य को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
गोयल का कहना है कि वे चाहते हैं कि एटरनल 2030 तक भारत की 5 फीसदी आबादी को सहारा दे। इस बात पर ऑनलाइन लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
कुछ यूजर्स ने जहां नौकरी के नए मौकों की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने इतनी बड़ी संख्या में डिलीवरी पार्टनर्स की वजह से सड़कों पर बढ़ने वाले ट्रैफिक और जाम जैसी चिंताओं पर अपनी बात रखी। जैसे-जैसे ये प्लेटफॉर्म बढ़ रहे हैं, भारत में गिग वर्क को लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है।