जेप्टो जल्द शुरू करेगी सेलेक्ट प्रीमियम ग्रॉसरी सर्विस
जेप्टो अपने ऐप पर 'सेलेक्ट' नाम का एक नया प्रीमियम ग्रॉसरी सेक्शन शुरू करने जा रहा है। यह उन लोगों के लिए होगा, जिन्हें इंपोर्टेड फूड और खास तरह के खाने के सामान पसंद हैं।
इसकी शुरुआत अगले कुछ सप्ताहों में होने की उम्मीद है। कंपनी का यह कदम भारत के तेजी से बढ़ रहे महंगे शॉपिंग बाजार में अपनी पहचान बनाने की कोशिश है।
प्रतिद्वंदियों से कम कीमत रखने की योजना
अपने इस 'सेलेक्ट' सेक्शन के जरिए जेप्टो अब सिर्फ रोजमर्रा के सामान की क्विक डिलीवरी से आगे बढ़कर भारत के बड़े शहरों के अमीर ग्राहकों पर नजर टिका रहा है।
एक कामयाब ट्रायल के बाद यह प्रीमियम ब्रांड्स पेश कर रहा है। कंपनी की योजना ब्लिंकिट गॉरमेट और फर्स्टक्लब जैसे प्रतिद्वंदियों से कुछ प्रोडक्ट्स की कीमत कम रखने की भी है।
डेटम इंटेलिजेंस के संस्थापक सतीश मीना का कहना है कि इससे ग्राहक ज्यादा खरीदारी कर सकते हैं और कंपनी के प्रति वफादार बन सकते हैं, लेकिन जेप्टो को ऐसे ग्राहकों को अपनी तरफ खींचना होगा, जिनके पास पहले से ही कई विकल्प मौजुद हैं।