जी एंटरटेनमेंट के शेयर 14 फीसदी तक लुढ़के, बाद में हुआ थोड़ा सुधार
सोमवार (31 अगस्त) को जी एंटरटेनमेंट के शेयरों को जोरदार झटका लगा है। ये 14 फीसदी से ज्यादा गिरकर 87 रुपये पर आ गए। हालांकि, बाद में इन्होंने थोड़ी रिकवरी भी दिखाई।
इस हल्की रिकवरी के बाद भी दोपहर होते-होते भी शेयर करीब 9 फीसदी नीचे ही कारोबार कर रहे थे।
जी एंटरटेनमेंट के लिए ये लगातार चौथा दिन रहा, जब शेयरों में गिरावट देखी गई। इसकी मुख्य वजह कंपनी का कर्जदाताओं के साथ चल रहा विवाद है, जिससे निवेशक परेशान हैं।
3 कर्जदाताओं ने NCLT के फैसले को दी चुनौती
कैनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UK) और LIC हाउसिंग फाइनेंस जैसे 3 कर्जदाता नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) द्वारा मंजूर की गई कर्ज चुकाने की एक योजना को चुनौती दे रहे हैं।
इस योजना के तहत लगभग 22,006 करोड़ रुपये के कुल दावों के मुकाबले बैंकों को केवल 6.25 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। कर्जदाताओं का कहना है कि ये राशि बहुत कम है और उन्होंने इस फैसले को चुनौती देने के लिए एक ऊपरी ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया है, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है।