जारा इंडिया की बिक्री में गिरावट, कोविड-19 महामारी के बाद मुनाफा में भारी कमी
कोविड-19 महामारी के बाद जारा इंडिया ने पहली बार अपनी बिक्री में गिरावट दर्ज की है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कुल राजस्व 1.2 फीसदी घटकर 2,749 करोड़ रुपये रहा।
मुनाफे को भी तगड़ा झटका लगा, जो 32 फीसदी गिरकर 204 करोड़ रुपये हो गया। यह साफ बताता है कि फास्ट-फैशन ब्रांड को बाजार में कड़ी चुनौती मिल रही है।
ट्रेंट का राजस्व 18.2 फीसदी बढ़ा
भारत के बदलते बाजार में वैश्विक ब्रांडो और नए डिजिटल फैशन स्टार्टअप्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा जारा की इस सुस्ती की मुख्य वजह है। हालांकि, मूल कंपनी ट्रेंट की रफ्तार बरकरार है, इसका कुल राजस्व 18.2 फीसदी बढ़ा है।
ट्रेंट के इस राजस्व बढ़ोतरी में 'वैल्यू-फैशन' ब्रांड जुडियो की बढ़ती लोकप्रियता और छोटे शहरों में उसके विस्तार ने अहम भूमिका निभाई है, वहीं ट्रेंट के प्रीमियम ब्रांड मैसिमो डटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिक्री में 28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की।