19 साल के जैक याडेगारी ने अपने AI स्टार्टअप के लिए जुटाए एक करोड़ डॉलर
19 साल के जैक याडेगारी ने अपनी नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप 'परसोना' के लिए एक करोड़ डॉलर (लगभग 95 करोड़ रुपये) का फंड जुटा लिया है।
वाइन वेंचर्स और कई दूसरे बड़े नामी निवेशकों ने इस प्रोजेक्ट में पैसा लगाया है। जैक के लिए स्टार्टअप की दुनिया नई नहीं है। उनका पिछला ऐप कैल AI पहले ही माईफिटनेसपाल ने खरीद लिया था।
परसोना का बीटा वर्जन लॉन्च
जैक ने जिन 18 यूनिवर्सिटी में आवेदन किया था, उनमें से 15 ने उन्हें दाखिला देने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्हें मियामी यूनिवर्सिटी में जगह मिली। उन्होंने 2024 में कैल AI की सह स्थापना की थी, जो एक कैलोरी गिनने वाला ऐप था और इसके 1.5 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हुए थे।
अब जैक 'परसोना' पर काम कर रहे हैं। यह एक 179 डॉलर (लगभग 14,900 रुपये) का वियरेबल है, जो दिसंबर में लॉन्च होगा। इसमें AI से बातचीत के लिए यह लगातार आपकी बात नहीं सुनेगा, बल्कि बटन दबाकर या कलाई की हरकत से भी काम करेगा। इसका बीटा वर्जन आईमैसेज पर पहले ही उपलब्ध है और हजारों लोग इसे आजमा रहे हैं।