LOADING...
दिग्गज यूटूबर मिस्टरबीस्ट ने Gen-Z यूजर्स के लिए बनी बैंकिंग ऐप स्टेप को खरीदा
मिस्टरबीस्ट ने बैंकिंग ऐप स्टेप को खरीदा

दिग्गज यूटूबर मिस्टरबीस्ट ने Gen-Z यूजर्स के लिए बनी बैंकिंग ऐप स्टेप को खरीदा

Feb 10, 2026
01:18 pm

क्या है खबर?

यूट्यूब के सबसे बड़े क्रिएटर मिस्टरबीस्ट ने एक बड़ा कारोबारी फैसला लिया है। उनकी कंपनी बीस्ट इंडस्ट्रीज ने टीनएज यूजर्स के लिए बनी बैंकिंग ऐप स्टेप को खरीदने की घोषणा की है। यह डील युवाओं को पैसे की समझ देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। मिस्टरबीस्ट का कहना है कि वह चाहते हैं कि कम उम्र से ही युवा पैसे बचाने, खर्च करने और भविष्य की प्लानिंग करना सीखें।

डील

कितनी बड़ी है यह डील और स्टेप की पहुंच?

स्टेज एक तेजी से बढ़ने वाली फिनटेक कंपनी है, जिसने अब तक करीब आधा बिलियन डॉलर (लगभग 45 अरब रुपये) की फंडिंग जुटाई है। इस ऐप के 70 लाख से ज्यादा यूजर हैं, जिनमें ज्यादातर जेन Z शामिल हैं। स्टेप युवाओं को डिजिटल बैंकिंग, क्रेडिट बनाने और सेविंग की सुविधा देता है। हालांकि, डील की कीमत सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इसे बीस्ट इंडस्ट्रीज के लिए एक रणनीतिक और भविष्य-केंद्रित निवेश माना जा रहा है।

फायदा

युवाओं को क्या होगा इस सौदे से फायदा?

इस अधिग्रहण के बाद स्टेज और ज्यादा युवाओं तक पहुंच बना सकेगा, जिससे बीस्ट की कंपनी फायदा होगा। मिस्टरबीस्ट की बड़ी ऑनलाइन फैन फॉलोइंग की वजह से फाइनेंशियल एजुकेशन आसान भाषा में लाखों लोगों तक पहुंचेगी। स्टेप का मकसद युवाओं को जिम्मेदारी से पैसे संभालना सिखाना है। इससे टीनएज यूजर्स बिना जोखिम के बैंकिंग, सेविंग और इन्वेस्टमेंट की शुरुआती समझ विकसित कर पाएंगे, जो भविष्य में उनके लिए मददगार होगी।

Advertisement

दायरा

बीस्ट इंडस्ट्रीज का बढ़ता बिजनेस दायरा

मिस्टरबीस्ट सिर्फ यूट्यूब वीडियो तक सीमित नहीं हैं। उनकी कंपनी बीस्ट इंडस्ट्रीज पहले से चॉकलेट ब्रांड फीस्टेबल्स जैसे कई अन्य बड़े बिजनेस चला रही है। अब फिनटेक में एंट्री से कंपनी का दायरा और बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी मोबाइल सर्विस जैसे नए सेक्टर में भी कदम रख सकती है। यह दिखाता है कि मिस्टरबीस्ट कंटेंट के साथ-साथ मजबूत बिजनेस इकोसिस्टम बनाने पर भी फोकस कर रहे हैं।

Advertisement