अब गूगल पे से भी खरीद-बेच सकते हैं सोना, यहां समझें पूरी प्रक्रिया

ऐसे कई निवेशक हैं जो सोना-चांदी पर ही निवेश करना पसंद करते हैं। सोने पर निवेश करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। अगर वो गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं तो वह अब इस प्लेटफॉर्म पर भी सोना-चांदी खरीद बेच सकते हैं। गूगल कंपनी ने सोने का कारोबार करने वाली कंपनी MMTC-PAMP के साथ गठबंधन किया है, जिसके तहत आसानी से सोना खरीदा जा सकता है। आइये, पूरी प्रक्रिया जानते हैं।
इसके लिए गूगल पे अपनी ऐप पर ही सोना की कीमत हर मिनट अपडेट करता रहती है। इसके जरिए कोई भी यूजर कितना भी सोना आसानी से खरीद सकता है। ग्राहक जब चाहे इस सोने को इस ऐप के ही माध्यम से आसानी से बेच सकता है। इसके लिए इस सोने को तबतक MMTC-PAMP की सुरक्षित तिजोरी में रखा जाता है। MMTC-PAMP की तिजोरी आपके फोन नंबर से जुड़ी होती है, जिसका अपडेट आपके फोन पर भी मिलता रहेगा।
गूगल पे ऐप पर Gold Locker सर्च करें। अब BUY विकल्प को चुनें। इसमें आपको सोना का रेट और टैक्स के बारे में जानकारी मिलेगी। हर पांच मिनट पर सोना का रेट लॉक होता है। लॉक खुलते ही आप जितना चाहे उतना सोना खरीद सकते हैं। एक दिन में आप सिर्फ 50,000 रुपये खरीदने की लिमिट। जिसके लिए KYC जरूरी होती है। अब चेक मार्क पर क्लिक करें। पेमेंट देने के बाद लॉकर में खरीदा हुआ सोना दिखने लगेगा।
गूगल पे ऐप को खोलें। Gold Locker सर्च करें और उस पर क्लिक करें। अब SELL पर क्लिक करें। इसके बाद सोना का मौजूदा भाव दिखने लगेगा। ट्रांजेक्शन शूरू होने के आठ मिनट तक भाव लॉक रहता है। बेचने पर कोई भी टैक्स नहीं लगता है। कम से कम एक रुपये और अधिकतम दो लाख रुपये का सोना बेच सकते हैं। अब चेक मार्क पर क्लिक करें। सेल होने के बाद आपके अकाउंट पर पैसा आ जाएगा।
आपको बता दें कि शक पैदा करने वाली किसी भी गतिविधि पर गूगल पे खुद ही आपका अकाउंट साइन आउट कर देगा। इसके बाद गूगल पे कुछ समय के लिए आपके 'गोल्ड वॉल्ट' को लॉक करके आपके सोने की सुरक्षा करता है।