LOADING...
भीम ऐप पर भी देख सकेंगे सिबिल स्कोर, जानिए कैसे उठाए इसका फायदा
भीम ऐप पर सिबिल स्कोर देखने की सुविधा दी गई है

भीम ऐप पर भी देख सकेंगे सिबिल स्कोर, जानिए कैसे उठाए इसका फायदा

Apr 20, 2026
06:27 pm

क्या है खबर?

अब क्रेडिट स्कोर चेक करना बेहद आसान हो गया है, क्योंकि कई डिजिटल प्लेटफॉर्म यह सुविधा यूजर्स को उपलब्ध करा रहे हैं। अब भीम पेमेंट्स ऐप में भी सिबिल (CIBIL) स्कोर और क्रेडिट सूचना रिपोर्ट (CIR) की सुविधा पेश की है। इस सुविधा को ट्रांसयूनियन सिबिल ने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और भीम सर्विसेज लिमिटेड द्वारा विकसित किया है। इसके तहत यूजर नियामक आवश्यकताओं के अनुसार सहमति देने के बाद प्लेटफॉर्म पर अपना क्रेडिट स्कोर देख सकते हैं।

फायदा 

यूजर्स को क्या होगा फायदा?

इस फीचर का उद्देश्य क्रेडिट जागरूकता और दैनिक डिजिटल भुगतान की आदतों के बीच के अंतर को कम करना है। यह भीम ऐप यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य वित्तीय टूल के साथ-साथ अपनी क्रेडिट प्रोफाइल देखने और उसकी निगरानी करने की सुविधा देगा। ऐप में पहले से ही कई भाषाओं का सपोर्ट, खर्चे की ट्रैकिंग, किस्तों में भुगतान और खर्चे का विश्लेषण जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे यूजर्स की क्रेडिट स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ने की संभावना है।

तरीका 

इस तरह से इस्तेमाल कर सकेंगे सुविधा  

इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए भीम ऐप खोलकर 'फ्री सिबिल स्कोर' विकल्प ढूंढने के लिए नीचे की ओर स्वाइप करें। इसके लिए आपको सिबिल स्कोर, डाटा गोपनीयता और स्कोर जांच सीमा से संबंधित जानकारी देखने के लिए 'फ्री सिबिल स्कोर' विकल्प पर क्लिक करें। पैन कार्ड नंबर, पहला नाम और अंतिम नाम दर्ज करें। नियम और शर्तें स्वीकार करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें। इसके बाद सिबिल स्कोर स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Advertisement