यस बैंक ने 32 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड से जुड़ी अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। बैंक ने साफ कहा है कि न कोई हैक हुआ, न किसी का पैसा डूबा और न ही उनके सिस्टम पर कोई साइबर हमला हुआ।
दरअसल, यह बात 13 नवंबर को 'द बैंकर' नाम के एक अखबार में प्रकाशित खबर से फैली थी, जिसमें कथित साइबर नुकसान का दावा किया गया था, लेकिन यस बैंक ने तुरंत स्पष्टीकरण जारी कर बताया कि सरकारी खातों पर भी कोई असर नहीं पड़ा।
बैंक ने दिया स्पष्टीकरण
यह खबर टीवी चैनल्स तक फैल गई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का ध्यान भी इस पर गया। इसके बाद यस बैंक ने और जोर लगाकर अपनी बात रखी।
उन्होंने खबर में बताई गई गलतियों को उजागर किया और 'द बैंकर' से 15 नवंबर तक उस खबर को वापस करवा लिया।
बैंक ने सबको भरोसा दिलाया कि उनके शेयर या रोजमर्रा के कामकाज पर किसी भी गलत बात का कोई असर नहीं पड़ा।