Loading...
सैमसंग-LG को टक्कर देने आ रहा शाओमी का मिजिया ब्रांड, भारत में जल्द होगी शुरुआत
सैमसंग-LG को टक्कर देने आ रहा शाओमी का मिजिया ब्रांड

सैमसंग-LG को टक्कर देने आ रहा शाओमी का मिजिया ब्रांड, भारत में जल्द होगी शुरुआत

Aug 07, 2026
02:02 pm

क्या है खबर?

शाओमी ने अपने ग्लोबल स्मार्ट होम सब-ब्रांड मिजिया को भारत में लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी अब स्मार्टफोन के साथ-साथ होम अप्लायंस कारोबार पर भी बड़ा फोकस कर रही है। शाओमी का लक्ष्य सैमसंग, LG और हायर जैसे बड़े ब्रांडों को चुनौती देना है। कंपनी इस तिमाही के अंत तक मिजिया ब्रांड के तहत नए एयर प्यूरीफायर लॉन्च करेगी। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे स्मार्ट होम प्रोडक्ट भी भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे।

फोकस

स्मार्ट होम इकोसिस्टम पर रहेगा पूरा फोकस

शाओमी का कहना है कि वह केवल अलग-अलग प्रोडक्ट नहीं, बल्कि पूरा कनेक्टेड स्मार्ट होम इकोसिस्टम बनाना चाहती है।

कंपनी के अनुसार, मिजिया के तहत भविष्य में बड़े होम अप्लायंस और दूसरे स्मार्ट डिवाइस भी लाए जाएंगे। कंपनी इन प्रोडक्ट्स के स्थानीय उत्पादन के लिए कई मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स से बातचीत कर रही है।

शाओमी का मानना है कि आने वाला समय उसके होम अप्लायंस कारोबार के लिए काफी अहम साबित होगा।

प्रोडक्ट

200 से ज्यादा प्रोडक्ट कैटेगरी की तैयारी

दुनियाभर में मिजिया ब्रांड के पास 200 से ज्यादा स्मार्ट होम और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट कैटेगरी मौजूद हैं।

इनमें एयर प्यूरीफायर, रोबोट वैक्यूम क्लीनर, किचन अप्लायंस, स्मार्ट टूथब्रश और वेटिंग स्केल जैसे कई प्रोडक्ट शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा है कि भारत में उसके सभी प्रोडक्ट एक ही साथ लॉन्च नहीं होंगे।

बाजार की जरूरत और मांग के अनुसार अलग-अलग कैटेगरी को चरणबद्ध तरीके से पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

बिक्री

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिलेगी बिक्री

शाओमी ने बताया कि मिजिया प्रोडक्ट्स Mi.com, कंपनी के 400 से ज्यादा स्टोर्स, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स और दूसरे बड़े रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

कंपनी अपनी ओमनीचैनल रणनीति के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बिक्री करेगी।

शाओमी का कहना है कि वह ग्राहकों को बेहतर तकनीक किफायती कीमत पर देने की अपनी पुरानी रणनीति जारी रखेगी और भारत में स्मार्ट होम बाजार में मजबूत पहचान बनाएगी।

ADVERTISEMENT