AI की जबरदस्त मांग से पूर्वी एशिया में 4.5 फीसदी की वृद्धि का अनुमान
वर्ल्ड बैंक का अनुमान है कि पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्था 2026 के अंत तक 4.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी। इसकी मुख्य वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े निर्यात में जबरदस्त उछाल है।
मलेशिया, वियतनाम, थाईलैंड और फिलीपींस जैसे देश इस AI लहर का फायदा उठा रहे हैं। इन देशों के निर्यात में जो बढ़ोतरी हो रही है, उसमें आधे से ज्यादा हिस्सा AI से जुड़े उत्पादों का ही है।
निवेश में कमी का खतरा
वर्ल्ड बैंक इस बात को लेकर थोड़ा चिंतित है कि अगर, AI में लगा हुआ 800 अरब डॉलर (करीब 76,000 अरब रुपये) का निजी निवेश कमी हो गई, तो क्या होगा।
दरअसल, AI में बहुत सारा निवेश निजी कर्ज पर निर्भर है, जो कभी भी अस्थिर हो सकता है। ऐसे में अगर, इस निवेश में कोई कमी आती है तो इन देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर बुरा असर पड़ सकता है।
दक्षिण कोरिया के रिकॉर्ड निर्यात से यह साफ दिखता है कि फिलहाल यह पूरा क्षेत्र तकनीक पर कितना ज्यादा निर्भर है।