LOADING...
L&T ने की बड़ी घोषणा, महिला कर्मचारियों को मिलेगा मासिक धर्म अवकाश 
L&T में महिला कर्मचारियों को मिलेगा मासिक धर्म अवकाश

L&T ने की बड़ी घोषणा, महिला कर्मचारियों को मिलेगा मासिक धर्म अवकाश 

Mar 07, 2025
01:39 pm

क्या है खबर?

लार्सन एंड ट्रूबो (L&T) के चेयरमैन एस.एन. सुब्रह्मण्यन ने महिला कर्मचारियों के लिए हर महीने एक दिन का सवेतन मासिक धर्म अवकाश देने की घोषणा की। यह फैसला महिला दिवस के मौके पर मुंबई कार्यालय में किया गया, जहां 350 महिला कर्मचारियों को संबोधित किया गया। कंपनी में 60,000 कर्मचारी हैं, जिनमें 5,000 महिलाएं हैं। हालांकि, यह नीति केवल कंपनी के निर्माण और इंजीनियरिंग क्षेत्र की महिला कर्मचारियों पर लागू होगी।

आलोचना

90 घंटे काम करने की आलोचना के बाद आया फैसला

यह घोषणा तब हुई जब चेयरमैन को 90 घंटे के कार्य सप्ताह के सुझाव पर आलोचना झेलनी पड़ी। उन्होंने पहले रविवार को भी काम करने की व्यवस्था लागू न हो पाने पर निराशा जताई थी। हालांकि, इस नई नीति के कार्यान्वयन की विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है, जैसे इसकी शुरुआत कब होगी और यह मौजूदा अवकाशों में शामिल होगी या नहीं। भारत में मासिक धर्म अवकाश को लेकर राष्ट्रीय कानून नहीं है, लेकिन कई कंपनियां इसे अपना चुकी हैं।

असर 

महिलाओं की नियुक्ति और पदोन्नति पर पड़ सकता है असर 

विशेषज्ञों का मानना है कि यह नीति कार्यस्थल में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखती है, लेकिन इसके कुछ व्यावहारिक दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। कुछ नियोक्ता महिलाओं को अतिरिक्त छुट्टी की जरूरत के कारण उच्च पदों पर नियुक्त करने से बच सकते हैं। इससे लैंगिक समानता पर असर पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार को इस विषय पर राष्ट्रीय नीति बनाने का सुझाव दिया था।