Page Loader
विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी की कितनी है संपत्ति?
अजीम प्रेमजी का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था

विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी की कितनी है संपत्ति?

Jun 07, 2023
05:55 pm

क्या है खबर?

विप्रो के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष अजीम प्रेमजी भारत के प्रमुख व्यवसायियों में से एक हैं। प्रेमजी का जन्म 25 जुलाई, 1945 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए वह अमेरिका चले गए। वहां उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। भारत आकर उन्होंने 1977 में अपने पिता द्वारा स्थापित वनस्पति घी बनाने वाली कंपनी का नाम बदलकर विप्रो कर दिया।

संपत्ति

प्रेमजी की संपत्ति

सॉफ्टवेयर बनाने वाली दिग्गज टेक कंपनी विप्रो शुरुआती दौर में एक अमेरिकी कंपनी के साथ माइक्रोकंप्यूटर्स का निर्माण करती थी। कंपनी में आज 2.40 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं और इसकी वार्षिक आय लगभग 700 अरब रुपये है। प्रेमजी का एक ट्रस्ट भी हैं। 2020-21 में उन्होंने लगभग 10,000 करोड़ रुपये का दान किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रेमजी की अनुमानित कुल संपत्ति 755 अरब रुपये से अधिक है।