समान वेतन वाले 2 लोगों को क्यों नहीं मिलता एक जैसा लोन?
क्या है खबर?
अक्सर लोग यह समझ लेते हैं कि अगर 2 लोगों का वेतन एक जैसा है तो दोनों को बराबर लोन मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं होता है। बैंक लोन मंजूर करते समय केवल वेतन ही नहीं देखता, बल्कि दोनों आवेदकों की कई अन्य जरूरी चीजों का आकलन करता है और उसी के आधार पर लोन देता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि लोन देते समय बैंक वेतन के अलावा अन्य और किन-किन बातों पर गौर करता है।
क्षमता
बैंक देखती लोन चुकाने की क्षमता
लोन देने से पहले बैंक यह देखता है कि क्या आप भविष्य में EMI दे पाएंगे या नहीं। इसके लिए बैंक कई वित्तीय पहुलाओं की जांच करता है। इसके अलावा, बैंक यह भी देखता है कि आप अपनी मौजूदा नौकरी में कितने समय से कार्यरत हैं। अगर, कोई व्यक्ति लंबे समय से एक ही कंपनी में काम करता है तो बैंक उसे ज्यादा स्थिर वेतन वाला मानता है। बार-बार नौकरी बदलने वाले व्यक्ति को जोखिम वाला समझ सकता है।
सिबिल स्कोर
सिबिल स्कोर भी रखता है मायने
अगर, आपका सिबिल स्कोर अच्छा है तो बैंक इससे यह समझता है कि आपने जो पहले लोन लिए थे, उसका भुगतान समय पर किया है। 750 या उससे ज्यादा स्कोर अच्छा माना जाता है। अगर, आपका स्कोर कम है तो बैंक लोन देने से मना कर सकता है या जरूरत अनुसार लोन न मिलें। बैंक यह भी देखता है कि आप पर पहले से कोई और कर्जा तो नहीं है क्योंकि यह आपकी लोन चुकाने की क्षमता बताता है।