LOADING...
कौन हैं श्रीनिवास नारायणन? माता-पिता की देखभाल के लिए छोड़ रहे OpenAI में CTO पद
वह भारत आकर अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ कुछ समय बिताएंगे

कौन हैं श्रीनिवास नारायणन? माता-पिता की देखभाल के लिए छोड़ रहे OpenAI में CTO पद

Apr 20, 2026
08:02 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI में B2B एप्लिकेशन के मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) श्रीनिवास नारायणन ने नौकरी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि तीन साल काम करने के बाद अब वह परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। उन्होंने कंपनी को पहले ही इसकी जानकारी दे दी है। वह भारत आकर अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ कुछ समय बिताएंगे और उसके बाद ही अपने अगले कदम के बारे में सोचेंगे।

पढ़ाई

पढ़ाई और शुरुआती करियर

नारायणन ने IIT मद्रास से पढ़ाई की और फिर अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मैडिसन से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत IBM के रिसर्च सेंटर से की थी। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी टेक कंपनियों में काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अच्छा अनुभव हासिल किया और एक मजबूत पहचान बनाई, जिससे उन्हें बड़े पदों पर काम करने का मौका मिला।

करियर

मेटा और OpenAI में अहम काम

OpenAI से पहले उन्होंने मेटा में करीब 10 साल तक काम किया है। वहां उन्होंने फेसबुक फोटोज और AI सिस्टम पर काम किया। OpenAI में CTO के रूप में उन्होंने ChatGPT, API प्लेटफॉर्म और एंटरप्राइज टूल्स पर काम करने वाली टीमों को लीड किया। उन्होंने ऐसी टीम बनाई जो रिसर्च को असली प्रोडक्ट में बदलती है। उनके काम का असर दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स तक पहुंचा और कंपनी को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

Advertisement

फैसला

परिवार को समय देने का फैसला

नारायणन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कंपनी और टीम का धन्यवाद किया और अपने सफर को बहुत खास बताया है। उन्होंने कहा कि अभी वह कोई नया काम शुरू नहीं करेंगे। सबसे पहले वह भारत आकर अपने माता-पिता के साथ समय बिताना चाहते हैं। इसके बाद ही वह सोचेंगे कि आगे क्या करना है। उन्होंने कहा कि यह समय उनके लिए बहुत जरूरी है और वह इसे परिवार के साथ बिताना चाहते हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement