LOADING...
कौन हैं माइक्रोसॉफ्ट के वरिष्ठ अधिकारी राजेश झा, जो 35 साल बाद देंगे इस्तीफा?
माइक्रोसॉफ्ट के वरिष्ठ अधिकारी राजेश झा देंगे इस्तीफा

कौन हैं माइक्रोसॉफ्ट के वरिष्ठ अधिकारी राजेश झा, जो 35 साल बाद देंगे इस्तीफा?

Mar 13, 2026
02:52 pm

क्या है खबर?

माइक्रोसॉफ्ट के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट राजेश झा ने घोषणा की है कि वह इस साल के आखिर में कंपनी छोड़ देंगे। रिपोर्ट के अनुसार, वह जुलाई में अपने पद से रिटायर हो जाएंगे। राजेश करीब 35 साल से माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े हुए हैं और कंपनी के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। वह माइक्रोसॉफ्ट 365 जैसे अहम प्रोडक्ट्स की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसे समय में उनका जाना कंपनी के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

परिचय

कौन हैं राजेश झा?

राजेश माइक्रोसॉफ्ट की बड़ी इंजीनियरिंग टीम एक्सपीरियंस एंड डिवाइस ग्रुप का नेतृत्व कर रहे थे। इस टीम के तहत एक्सेल, पावरपॉइंट और दूसरे ऑफिस ऐप्स के विकास का काम होता है। इसके अलावा, उन्होंने कोपायलट के जरिए इन ऐप्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स जोड़ने पर भी काम किया। उनके नेतृत्व में विंडोज सिस्टम और सरफेस डिवाइस से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आगे बढ़े और माइक्रोसॉफ्ट 365 प्लेटफॉर्म को नई दिशा मिली।

करियर

शिक्षा और करियर का सफर

राजेश ने IIT-मद्रास से कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री हासिल की है। इसके बाद वह अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने भी उनकी लीडरशिप की सराहना की है। नडेला के अनुसार, राजेश ने कंपनी को बदलने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई बड़े प्रोडक्ट्स के विकास में योगदान दिया।

Advertisement

अन्य

कंपनी में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा

राजेश के रिटायरमेंट के बाद उनकी टीम के कई वरिष्ठ अधिकारी सीधे सत्य नडेला को रिपोर्ट करेंगे। इनमें लिंक्डइन के CEO रयान रोसलैंस्की, सरफेस और विंडोज डेवलपमेंट के प्रमुख पवन दावुलुरी, माइक्रोसॉफ्ट 365 कोर के प्रेसिडेंट पेरी क्लार्क और कोपायलट बिजनेस के प्रमुख चार्ल्स लैमन्ना शामिल हैं। कंपनी में यह बदलाव ऐसे समय हो रहा है जब माइक्रोसॉफ्ट AI तकनीक और नए सॉफ्टवेयर फीचर्स को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

Advertisement