LOADING...
कौन हैं भारतीय मूल के अरविंद केसी? OpenAI ने इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
अरविंद KC को OpenAI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

कौन हैं भारतीय मूल के अरविंद केसी? OpenAI ने इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Feb 26, 2026
12:04 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने भारतीय मूल के अरविंद केसी को अपना नया चीफ पीपल ऑफिसर (CPO) नियुक्त किया है। कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर इस नियुक्ति की जानकारी दी। वे कंपनी के वर्कफोर्स मैनेजमेंट, हायरिंग, ऑनबोर्डिंग और कर्मचारियों के विकास से जुड़े काम संभालेंगे। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब OpenAI तेजी से विस्तार कर रही है और टेक टैलेंट के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है।

अनुभव

अरविंद ने कहां से की है पढाई?

अरविंद के पास 25 साल से अधिक समय का एक व्यापक पेशेवर अनुभव है। उन्होंने अमेरिका की सांता क्लारा यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने भारत की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में सप्लाई चेन सिस्टम्स से की, जहां उन्होंने ऑपरेशनल प्रक्रियाओं, तकनीकी प्रबंधन और सिस्टम सुधार में शुरुआती महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया।

अनुभव

टेक दिग्गज कंपनियों में अनुभव

OpenAI से पहले अरविंद रोब्लॉक्स में चीफ पीपल और सिस्टम ऑफिसर के रूप में कार्य कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने गूगल, प्लांटर टेक्नोलॉजीज और मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियों में वरिष्ठ नेतृत्व भूमिकाएं निभाईं। प्लांटर में वह CIO और पीपल ऑपरेशंस हेड रह चुके हैं। गूगल में उन्होंने इंजीनियरिंग वाइस प्रेसिडेंट के रूप में एंटरप्राइज टूल्स, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और इनोवेशन प्रोजेक्ट्स पर काम किया। उनका अनुभव टेक्नोलॉजी, डाटा सुरक्षा और संगठनात्मक प्रबंधन तक व्यापक रूप से फैला है।

Advertisement

भूमिका

तेजी से बढ़ती कंपनी में अहम भूमिका

OpenAI में वह सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्थित मुख्यालय में लीडरशिप टीम को रिपोर्ट करेंगे। कंपनी का कहना है कि उनकी भूमिका संगठन की संस्कृति और कार्यप्रणाली को मजबूत करने में अहम होगी। यह नियुक्ति पूर्व चीफ पीपल ऑफिसर जूलिया विलाग्रा के पद छोड़ने के बाद हुई है। OpenAI लगातार अपने प्रोडक्ट और कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रही है, क्योंकि AI टूल्स अब व्यापार और रोजमर्रा की जिंदगी में तेजी से शामिल हो रहे हैं।

Advertisement