Loading...
कौन हैं कोलेट क्रेस? जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद संभालेंगी एनवीडिया की कमान
एनवीडिया में नेतृत्व की जिम्मेदारी अब कोलेट क्रेस संभालेंगी

कौन हैं कोलेट क्रेस? जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद संभालेंगी एनवीडिया की कमान

Nov 13, 2026
09:19 am

क्या है खबर?

एनवीडिया में नेतृत्व की जिम्मेदारी अब कोलेट क्रेस संभालेंगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद उन्हें अंतरिम CEO बनाया गया है। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। हुआंग के एक संदिग्ध चीनी जासूस के साथ कथित विवाहेतर संबंधों को लेकर विवाद सामने आया था। क्रेस अंतरिम CEO के साथ मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) का पद भी संभालती रहेंगी। कंपनी स्थायी उत्तराधिकारी की नियुक्ति तक उनके नेतृत्व में काम करेगी।

परिचय

कौन हैं कोलेट क्रेस?

कोलेट क्रेस वर्ष 2013 में एनवीडिया से जुड़ी थीं। वह पिछले 13 साल से कंपनी की CFO और कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रही हैं।

इससे पहले उन्होंने करीब 25 साल तक बड़ी तकनीकी कंपनियों में वित्त से जुड़े पद संभाले। वह सिस्को में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और CFO रह चुकी हैं।

इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट में कॉरपोरेट उपाध्यक्ष के पद पर भी काम किया है। उन्होंने SMU कॉक्स स्कूल से वित्त में MBA किया है।

भूमिका

एनवीडिया में क्या रही है उनकी भूमिका?

एनवीडिया ने बताया कि क्रेस ने कंपनी के वित्त विभाग का नेतृत्व किया और कारोबार के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है।

बोर्ड अध्यक्ष हार्वे जोन्स के मुताबिक, उन्हें कंपनी के कामकाज, ग्राहकों और आर्थिक स्थिति की गहरी जानकारी है। उन्होंने कंपनी के विकास के दौर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बोर्ड को क्रेस और उनकी नेतृत्व टीम पर भरोसा है। कंपनी को उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में कारोबार और उत्पादों से जुड़ी योजनाएं पहले की तरह चलती रहेंगी।

ADVERTISEMENT

भरोसा

हुआंग की बनाई नींव को आगे बढ़ाने का भरोसा

अंतरिम CEO बनने के बाद क्रेस ने कहा कि एनवीडिया की सबसे बड़ी ताकत उसके कर्मचारी हैं।

उन्होंने कहा कि वह कंपनी की नेतृत्व टीम के साथ मिलकर जेन्सेन हुआंग की ओर से पिछले 33 वर्षों में तैयार की गई नींव को आगे बढ़ाएंगी। उनका ध्यान कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में कंपनी की स्थिति मजबूत रखने पर रहेगा।

इसके साथ ही ग्राहकों, साझेदारों, डेवलपर्स और निवेशकों को बेहतर सेवाएं देने का काम जारी रहेगा।

ADVERTISEMENT